निजी सचिव व मण्डलायुक्त जिलाधिकारी ने किया बृहस्पति कुण्ड का स्थलीय निरीक्षण।
अयोध्या।
बृहस्पतिकुण्ड के उद्घाटन को लेकर वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण के निजी सचिव ने मण्डलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के साथ आज टेढ़ीबाजार स्थित बृहस्पति कुण्ड के कार्याे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बृहस्पतिकुण्ड के जीणोद्धार और दक्षिण भारतीय महापुरुषों की लगाई गई मूर्तियों को भी देखा गया। अधिकारियों द्वारा बृहस्पति कुण्ड के कार्य को तीव्र गति प्रदान कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा कुण्ड की रंगाई, पोताई व पत्थर की फिनिसिंग अच्छी तरह से करने के निर्देश सम्बंधित कार्यदायी संस्था को दिये। उन्होंने कुंड व उसके आसपास जो भी निर्माण सामग्री या मलबा रखा है उसको हटाकर सफाई करना सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कायदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





