दशरथ गद्दी के पूर्वाचार्य महंत राम आसरे दास एवं अभिराम दास महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई।

SHARE:

दशरथ गद्दी के पूर्वाचार्य महंत राम आसरे दास एवं अभिराम दास महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई।

अयोध्या। संजय यादव

राम कोट स्थित सिद्धपीठ श्री दशरथ गद्दी के पूर्वाचार्य साकेतवासी महंत राम आसरे दास और महंत अभिराम दास महराज की पुण्यतिथि पर अयोध्या के संतों महंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि श्री महाराज जी अयोध्या के संतों में एक थे और हमेशा प्रभु की सेवा और गौ सेवा संत सेवा अतिथि सेवा में लीन रहते थे। सेवा को ही ईश्वर प्राप्ति का रास्ता मानते थे। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर मंदिर के वर्तमान महन्त बृज मोहन दास जी महाराज ने कहा कि स्वामी राम आसरे दास और महंत अभिराम दास अद्वितीय संत रहे। साथ ही धार्मिक विद्वान के साथ ही सभी भक्तों को सद मार्ग प्रदान किया। वे सदैव ही साधु संत समाज को नई दिशा प्रदान किए। हम सभी को उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इसके अलावा अयोध्या के प्रमुख धर्म आचार्यों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर वृहद रूप से प्रकाश डालें। इस दौरान हजारों की संख्या में विराट साधु संत समाज का विशाल भंडारा हुआ। जिसमें आए समस्त संतों को मंदिर के संतसेवी महंत बृज मोहन दास दास के कृपा पात्र शिष्य राज कुमार दास जी महाराज ने अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया श्रद्धांजलि सभा में मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, महंत अवध राम दास, बाबा मुन्ना दास, अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह, विश्व विजय दास विश्व विजय दास , सहित हजारों संत महंत उपस्थित होकर श्री महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment