जिला स्तरीय छात्र-छात्रा नेटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा चौराहा पर चतुर्थ जिला स्तरीय छात्र-छात्रा नेटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक भूमि विकास अध्यक्ष बद्रीलाल जाट मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जिला परिषद कैलाश चंद्र जाट के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में 36 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र दशोरा ने की। अध्यक्ष जाट ने खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत भादसोड़ा प्रशासक शंभूलाल सुथार, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, प्राचीन सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर, प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, शनि महाराज मंदिर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, रमेश चंडालिया, सूर्य प्रताप सिंह गुढा, जगदीश चंद्र तेली, प्रतियोगिता के दौरान भोजन व नाश्ते की व्यवस्था करने वाले भामाशाह के रूप में सुरेश चंडालिया, जगदीश चंद्र तेली, रमेश चंद्र सरावगी, लाल पलटन के सदस्य, मनीष ओझा, रामेश्वर लाल जाट, ओंकार लाल लोहार के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए, सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी संचालन मनोज नैनीवाल व दीक्षा तुसावडा ने की। कार्यक्रम में मुख्य निर्णायक की भूमिका में गोपाल लाल उपाध्याय उपस्थित रहे। प्रदेश स्तर पर चयन होने वाली टीम को प्राकट्य स्थल मंदिर मंडल के द्वारा खिलाड़ियों को किट प्रदान किए जाएंगे।प्रतियोगिता संयोजक के रूप में स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान रमेश सुथार ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





