गुरुकुल महाविद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने की शिरकत।

SHARE:

गुरुकुल महाविद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने की शिरकत।
संजय यादव,अयोध्या।

गुरुकुल महाविद्यालय, अयोध्या में शनिवार को एक गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी के संयोजन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् वीरेंद्र पांडे ने की, जबकि संचालन शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षकों का सम्मान करती आई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न शिक्षकों का ही हो रहा है। यदि कोई शिक्षक अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है, तो उस पर दमनात्मक कार्रवाई की जाती है।
उन्होंने कहा कि टीईटी परीक्षा पास करने के लिए दो वर्ष की समयसीमा निर्धारण जैसी शर्तें शिक्षकों को मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे सभी तानाशाही आदेशों को समाप्त कर, शिक्षकों को उनका सम्मान और अधिकार दोनों लौटाया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों वीरेंद्र कुमार पांडेय, श्रवण कुमार मिश्रा, विजय शंकर दूबे, राम प्रकाश चौबे, जय गुरुदेव शुक्ला, राम किशोर झा, शशिकांत दास, राजेश्वर कुमार मिश्रा, राजेंद्र कुमार तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, कामना पांडेय, राजेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार द्विवेदी, क्षमा पांडेय, देवव्रत मिश्र, रणविजय यादव, श्रीमती रूपम पाठक, सचिंद्र सिंह, श्रीमती नूतन द्विवेदी एवं अजय कुमार शुक्ला को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment