- जीएसटी दरों में कटौती से आम जन को मिलेगा लाभ—गोयल
फालना,पाली
उद्योग मंडल के डायरेक्टर राम किशोर गोयल ने जीएसटी दरों में कटौती करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित् मंत्री श्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर गोयल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसटी की दरो की कटौती से आम जन को इसका काफ़ी लाभ मिलेगा।अब सिर्फ़ दो जीएसटी स्लैब 5और 18% होगे।अब जीएसटी स्लैब 12 और 28प्रतिशत और समाप्त किया कर दिया गया। जीएसटी स्लैब में बदलाव से ज़रूरत की बहुत से चीजें सस्ती हो गई है। जीएसटी दरे कम होने से रोज़मर्रा के सामान दवाईया,खाद,बाइक-गाड़ी सहित कॉफ़ी वस्तुएँ सस्ती होगी।हेल्थ और लाइफ़ इंश्योरेंस से भी जीएसटी ख़त्म कर दिया गया ये आम जन के लिए बड़ी राहत प्रदान की गई है।ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़े जीएसटी सुधार को घोषणा की थी।कृषि उपकरणों और ट्रैक्टरों पर और छाता व्यवसाय और जीएसटी दरों में कटौती का निर्णय लिया है।12प्रतिशत से घटाकर 5% होने से किसानों की लागत में कमी आएगी और मशीनीकरण को बढ़ावा मिलेगा। डायरेक्टर गोयल ने कहा कि जीएसटी दरों को कम करने का उद्देश्य नागरिकों के जीवन को आसान बनाना,किसानों एमएसई,मध्यवर्ग, महिलाओं और युवाओं का समर्थन करना और साथ ही अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों विकास को बढ़ावा देना इस अवसर पर व्यापारी एवं उद्योगपतियों ने एक दूसरे को मुँह मीठा कराकर अपनी ख़ुशी व्यक्त की इस अवसर पर उद्योग मंडल के अध्यक्ष बहादूर सिंह खालसा,डायरेक्टर राम किशोर गोयल,नरेंद्र सुथार, शांतिलाल कंसारा,हेमंत राणावत,अमित मेहता,बस्तीमल मेहता,राकेश अग्रवाल,सुनील चौधरी,डॉ.अनंत सिंह,हेमंत मूलचंदानी,भूपेश मेहता,अंशुमान गोयल,हरीश सुथार आदि लोगों ने केंद्र सरकार का आभार जताया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





