कल्याण सरोवर परिसर में नेशनल वाइल्ड लाइफ डे मनाया।
घाणेराव,पाली
राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में कल्याण सरोवर परिसर में नेशनल वाइल्ड लाइफ डे मनाया गया, माउंट आबू से आए राजयोगी बीके करुणा एडिशनल सेक्रेटरी जेनरल ने कहा कि महसूस हो रहा है परमात्मा राजस्थान में कुछ विशेष करना चाह रहे हैं, पंचायत से सहयोग मिल रहा है,राजस्थान सरकार से सहयोग मिल रहा है, हमने ना कभी सोचा था, ना सोच सकते हैं यह सब शिव बाबा की लीला है। स्वयं भगवान की लीला है, यहाँ कल्याण सरोवर में ज्योतिर्लिंग शिवबाबा का यह स्थान परम पिता शिव परमात्मा का होगा,इस परिसर में पहला कार्य वृक्षा रोपण का हो रहा है ,हरियाली बनlने का आज यह श्री गणेश किया। इसकी मुझे बहुत ख़ुशी है,सब तरफ़ सीमेंट का जंगल बना दिया,बिना हरियाली के सृष्टि का सौन्दर्य नहीं,परमात्मा ने सृष्टि बनाने से पहले हरियाली रची,हमे हरियाली को बढ़ाना है,ब्रह्मा कुमारिज के PRO बीके कोमल ने पर्यावरण संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की,इस अवसर पर देसूरी तहसीलदार, ग्राम पंचायत घाणेराव के प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़,देसूरी ब्लॉक के सहायक अभियंता, वन विभाग के अधिकारी,घाणेराव के शांतिलाल लोढ़ा,कांति भाई सोमपुरा,रतन जैन,पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ओगडराम मालवीय इत्यादि गणमान्य नागरिक ने वृक्षारोपण किया,सादड़ी प्रभारी बीके सुचिता बहन के साथ कविता बहन , सालिनी बहेन,नमिता,विजय भाई,प्रभात भाई ने पीपल बरगद और पाकड़ का मिश्रित पौधे को लगाया,जो भविष्य में हजारों जीव जंतुओं,पक्षियों का आश्रय स्थल बनेगा, माउंट आबू से पधारे राजयोगी सुधीर भाई जी ने बताया कि सितम्बर माह में पाँच हज़ार पेड़ पौधे लगाने के कार्य को सितंबर माह में पूरा कर लिया जाएगा, कल्याण सरोवर में अक्टूबर माह के अंत तक आम जानता के सुविधा के लिए नक्षत्र गार्डन का कम पूरा कर लिया जाएगा, आज राष्ट्रीय वन्य जीव दिवस के अवसर पर सुधीर भाई ने राजस्थान राज्य बृख्य खेजड़ी का पौधा रोपण किया,इस परिसर में एक सो एकावन प्रकार के पेड़ पौधे लगाए जाएँगे, ब्रह्मा कुमारी शुचिता ने सभी कार्यकर्ताओ, सहयोग कर्ताओ, दानदाताओ का धन्यवाद दिया
।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





