फालना नगर की समस्याओं को लेकर भाजपा ने पालिका के ईओ को दिया ज्ञापन।

SHARE:

शहर के विभिन्न समस्याओं के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल ने दिया अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया।

फालना,पाली

भारतीय जनता पार्टी मंडल ख़ुडाला फालना ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को विभिन्न समस्याएं बतायी गई नगर पालिका क्षेत्र में बारिश के कारण सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हो रखे हैं उन गड्ढों को अतिशीघ्र सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में दूरस्त करवाया जावे,नगर पालिका क्षेत्र में सभी गलियों एवं आम रास्तो पर जगह जगह पर बबूल एवं झाड़ियाँ खड़ी हो गयी उसको साफ़ सफ़ाई करवाई जाए।,नगरपालिका क्षेत्र में मुख्य सड़क एवम् गलियों में आए दिन पशुओं का आतंक रहता है जिसके कारण कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं नगरपालिका द्वारा जो गौशाला का निर्माण किया जा रहा है उसको जल्दी पूर्ण इन करवाकर एक अभियान चलाकर इन आवारा पशुओं गो शाला भिजवाने की व्यवस्था करावें एवं अति शीघ्र गौशाला का संचालन सुचारु किया जाए।,नगरपालिका क्षेत्र मैं सुअर का आतंक हो गया है एवं आवारा कुत्तों की संख्या भी बढ़ गई है इस समस्या का अंतिशीघ्र समाधान करावें।,दीपावली पर्व की नजदीकता को देखते हुए बाज़ार में खड़ी लारियों को सही करावें एवं दीपावली पर सम्पूर्ण बाज़ार एवं मंदिरो पर साज सज्जा का कार्य करवाया जावे।, नगरीय क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं पूर्व मैं जारी हो चुके हैं टेंडरों के विकास कार्य अतिशीघ्र पूर्व करवाए जाएं और नए विकास कार्य क्षेत्र में निविदा निकाली जाए।,नगरपालिका क्षेत्र में जगह जगह कचरे के ढेर पड़े हैं एवं नालियां भरी पड़ी है एक सफ़ाई अभियान चलाकर डीडीटी पाउडर का छिड़काव एवम् फ़ॉगिंग मशीन द्वारा सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र मैं करवाया जाए एवं को ख़ुडाला तालाब के सौंदर्यीकरण के बारे में भी चर्चा की गई अधिशासी अधिकारी ने नरेंद्र समस्याओं के निवारण के लिए संपूर्ण विश्वास दिलवाया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र सीदावत सहकोषाध्यक्ष महिपाल परमार महामंत्री अमित मेहता व्यापार संघ अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा उपाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह छाबड़ा,कुणाल पवार,शिव प्रकाश तिवारी,कल्पेश शर्मा,अनिल सिंह खंगारोत,सुमेर सिंह मेड़तिया,निलेश हरवानी आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति मैं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment