फालना गांव में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज।

फालना,पाली
रा. बा. उ. प्रा. विद्यालय फालना गांव में 69 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह पूर्वक अति. जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट बाली श्री शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथ्य मे हुआ! कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत फालना गांव के प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित अतिथि रामकिशोर गोयल तथा नरेंद्र सुथार निदेशक उद्योग मंडल फालना अध्यक्षता अब्दुल करीम टॉक पी.ई.ओ व प्राचार्य, विभागीय पर्यवेक्षक जीवाराम सरेल, विभागीय संयोजक व चयन समिति की रतन कंवर, प्रतियोगिता की संयोजक व स्थानीय विद्यालय प्राचार्य सुमन मीणा की उपस्थिति में संपन्न हुआ!
अति. जिला कलेक्टर बाली ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से अनुशासन में रहकर खिलाड़ियों को खेलना चाहिए शतरंज खेल को प्राचीन खेल बताते हुए नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक कौशल के लिए महत्वपूर्ण बताया कहा कि इस शतरंज से विश्व में भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद और वर्तमान में युवा खिलाड़ी गुकेश ने देश के लिए कई चैंपियनशिप जीती और देश का नाम रोशन किया !
प्रशासक राजपुरोहित ने भी संबोधित करते हुए खिलाड़ियों को खेल में हार जीत को सिक्के के दो पहलू के रूप में बताया कि हार से निराश नहीं होना चाहिए और जीत से अति उत्साहित नहीं होना चाहिए और लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए!
मंच संचालन रमेश ददलिया ने किया व कार्यक्रम में अमृत सिंह राव ने सहयोग प्रदान किया!
इस दौरान ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, स्थानीय विद्यालय स्टाफ शारीरिक शिक्षिका गोरधन कवर , कविता राव, यागीनी संदु, उर्मिला कुमारी, मनीषा दहिया, गुलाब दान आशिया, आशा मीणा, रितु देशवाल सहित कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाह व गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन, शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी व उनके प्रभारी उपस्थित थे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





