मन की बात’ के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आयोजन हुआ।

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ का 125वां संस्करण खुडाला फालना में उत्साहपूर्वक सुना गया।

खुडाला फालना।

भारतीय जनता पार्टी मंडल खुडाला फालना द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आयोजन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में “प्रतिभा सेतु पोर्टल” की शुरुआत का उल्लेख किया। यह पोर्टल UPSC की अंतिम सूची तक न पहुँच पाए होनहार उम्मीदवारों का डेटाबेस तैयार करता है और उन्हें निजी कंपनियों से रोजगार के अवसरों से जोड़ने का माध्यम बनता है।
आईटी सेल प्रभारी मनीष मालवीय ने जानकारी दी कि यह आयोजन मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धांवत, जिला संयोजक महिपाल परमार, जिला सह-संयोजक रमेश शाह, मंडल संयोजक श्याम सिंह जोधा, मंडल सह-संयोजक अमित मेहता प्रीतपाल सिंह छाबड़ा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष गुलाबचंद, खुशवंत भाटी, चेतन लखारा, भोपाल सिंह गुर्जर, जितेंद्र वैष्णव, भेरु भंडारी, जसवंत भाटी, शिव प्रकाश तिवारी, जितेंद्र सिद्धांवत, ललित मालवीय, चंद्र प्रकाश शर्मा, जितेंद्र कलावत, लक्ष्मण सिंह, नवल कुमावत, सुरेंद्र सिंह, शंकर लाल, विक्रम सिंह, रुपाराम चौधरी, फुलेश प्रजापत, इंदर सिंह मेफावत, निर्मल शर्मा, कुणाल पवार, तारा राम हीरागर, छोग सिंह पवार, कैलाश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धांवत ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रीय चिंतन को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।
खुडाला फालना मंडल के सभी 14 बूथों पर यह कार्यक्रम जोश और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक विचारों से प्रेरणा प्राप्त कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment