चांदी के रथ में पर निकलेंगें सांवलियाजी सेठ,खूब उडे़गा गुलाल,15 लाख भक्त पहुंचेंगे

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चांदी के रथ में पर निकलेंगें सांवलियाजी सेठ में खूब उडे़गा गुलाल इस में भक्तों के आने की सभावना 15 लाख से अधिक भक्तो की आने की है संभावना चितौडगढ जिलें के कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में दो से चार सितंबर तक जलझूलनी एकादशी का तीन दिवसीय मेला प्रारंभ होगा भगवान श्री सांवलिया सेठ चांदी के रथ में नगर भ्रमण करेंगे उसे दौरान 15 लाख से अधिक भक्त श्रद्धालुओं आने की संभावना कब क्या कार्यक्रम होंगे चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवरिया सेठ में जलझूलनी एकादशी का तीन दिवसीय मेले का 2 सितम्बर से शुरू होगा इस दौरान सांवलियाजी के चांदी के रथ में विराजमान होकर नगर में भम्रण के निकलेगें और भक्त कबिर गुलाल खेलेगें साथ ही तीन दिन यहा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की धूम रहेगी कवि सम्मलेन का भी आयोजन होगा जिसमें कवित्री अनामिका अंबर समेत कई कवि पाठ करेंगे श्री सांवलिया मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभाव गौतम ने बताया कि इस बार जलझूलनी एकादशी का मेला 2 से 4 सितम्बर तक आयोजित होगा इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है मेले के सभी आयोजन तय कर लिए है इसमें तीन से चार करोड़ रूपयें खर्च होंगे तीन दिन से कार्यक्रम के दौरान एकादशी के दिन भगवान श्री सांवलिया सेठ की एक यात्रा निकलेगी भगवान के बाल विग्रह को चांदी के रथ में विराजमान कर जल से जुलते के लिए लेकर जाएंगे भगवान के रथ को भक्त अपने हाथों से खींचेंगे यात्रा में जिसमें लाखों वक्त भाग लेंगे रात में उप जिला चिकित्सालय हॉस्पिटल मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन होगा इसी रात मीरा और गोवर्धन रंगमंच पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मेलें मे कवि सम्मेलन के अलावा प्रसिद्ध गायिका ऋचा शर्मा बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मय दल बृजवासी बदर्स गोकुल शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां भी होगी 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए जिग-जैग और अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पुलिस के साथ भी बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के तीन दिनों में 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए उसी हिसाब से तैयारियों की गई हैं। ‌ कब क्या कार्यक्रम होंगें
तीन दिवसीय मेले के पहले दिन दोपहर में एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके समापन पर भव्य आतिशबाजी होगी। रात 8 बजे मंडफिया बाईपास स्थित स्टेज पर वैदिक पाठशाला के बालकों द्वारा गणपति वंदना होगी। इसके बाद कवि सम्मेलन शुरू होगा। गोवर्धन रंगमंच पर रात्रि में 9 बजे से रामू मारवाड़ी मय दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मीरा रंगमंच पर मनु महाराज, भगवत सुथार मय दल के द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। रात्रि में 1 बजे मीरा रंगमंच पर प्रकाशदास महाराज द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति होगी। गोवर्धन रंगमंच पर भी रात को 1 बजे बाद स्वतंत्र बादशाह मय दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। मुख्य दिवस यह होंगे आयोजन
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि मेले का मुख्य दिन 3 सितंबर रहेगा। दोपहर 12.30 बजे रथयात्रा शुरू होगी। नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा रात्रि में 8 बजे मंदिर परिसर में पहुंचेगी, जहां आतिशबाजी होगी। रथयात्रा में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। रथयात्रा में खिमज मा नासिक ढोल मय गर्ल्स, बठिंडा आर्मी बैंड पंजाब, कच्ची घोड़ी व कालबेलिया नृत्य भी होंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment