जनपद के स्कूलों में तकनीकी क्रांति: 437 स्मार्ट क्लास, 72 आईसीटी लैब स्थापित।
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिले में 437 स्मार्ट क्लास और 72 आईसीटी लैब की स्थापना से बच्चों को अब डिजिटल शिक्षा का लाभ मिल रहा है। स्मार्ट क्लास में एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-विजुअल सामग्री से पढ़ाई हो रही है, जबकि आईसीटी लैब में कंप्यूटर और इंटरनेट की मदद से बच्चों को तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है।
2024 में 225 स्मार्ट क्लास और 12 आईसीटी लैब की स्थापना हुई थी, वहीं 2025 में इस संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। जिले के रुदौली, मसौधा, मया सहित सभी विकास खंडों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
शिक्षकों व अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इससे हजारों बच्चे डिजिटल शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं और यह प्रयास उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





