संत सेवा की परंपरा का निर्वहन मेरा गुरुजी के प्रति समर्पण-महंत रमाकांत शरण

SHARE:

संत सेवा की परंपरा का निर्वहन मेरा गुरुजी के प्रति समर्पण- महंत रमाकांत शरण

अयोध्या धाम l

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में ऋण मोचन घाट स्थित सिद्ध पीठ मिथिला कुंज मंदिर में पूर्वाचार्य मंत्रम बिहारी शरण महाराज की पुण्यतिथि बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है l पूर्वाचार्य महंत राम बिहारी शरण के चित्र पर अयोध्या के संतो महतो एवं गण मान्य भक्तों द्वारा पूर्वाचार्य के चित्रपर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया l मंदिर के वर्तमान महंत रमाकांत शरण के द्वारा मंदिर परिसर में आए सभी संतो महंत्रों एवं अभ्यागत सभी को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मान एवं सरकार किया गया l सिद्द पीठ मिथिला कुंज के पीठाधीश्वर महंत रमाकांत शरण ने प्रेस प्रतिनिधि को बताया कि स्वर्गीय गुरुजी राम बिहारी शरण के द्वारा सौपी गई जिम्मेदारी का निरंत निर्वाह करते चले आ रहे हैं l मंदिर परिसर से गौ सेवा , संत सेवा, विद्यार्थी सेवा एवं अभ्यागत सेवा निरंतर चल आ रहा है l पुण्य तिथि महोत्सव में सभी भक्तगण का विशेष सहयोग प्रदान है l मंदिर परिसर में रामायण एवं हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर होता चला रहा है

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment