दुकानदारों द्वारा जिस तरह से श्याम प्रेमियो के साथ लाठीयो से मारपीट की।

SHARE:

दुकानदारों द्वारा जिस तरह से श्याम प्रेमियो के साथ लाठीयो से मारपीट की।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

खाटू श्याम मे प्रसाद पुजा साम्रगी बेचने वाले दुकानदारों द्वारा जिस तरह से श्याम प्रेमियो के साथ लाठीयो से मारपीट की गई उस घटना के बाद शनिवार को अमावस्या पर राजस्थान के चित्तौडगढ जिले के मडफिया थाने से मात्र पचास मीटर की दूरी पर पुजा प्रसाद साम्रगी बेचने वाले दुकानदारो ने श्रदालुओ के साथ लाठी डंडो से की मारपीट करने का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है, पुलिस की कानुन व्यवस्थाओ पर उठ रहे सवालिया निशान, चित्तौड़गढ़ जिले के मडफिया स्थित श्री सावलिया जी मंदिर मे दर्शन करने आये सांवलिया सेठ प्रेमी श्रदालुओ के साथ दुकानदारो द्वारा लाठीयो व डंडों से मारपीट कि गयी जो एक दुखद घटना है जिसका विडियो सोशल मिडिया पर लगातार जोरो से वायरल हो रहा है। पुलिस प्रशासन जांच करने की बात कह रहा है। क्या राजस्थान के आस्थाओ के केन्द्र मंदिरो मे श्रदालुओ के साथ ऐसी घटनाओ पर आखिर कब अंकुश लग पायेगा ऐसे कई सवाल मंदिर प्रशासन ओर पुलिस की कानुन व्यवस्थाओं पर उठ रहे है।
मेवाड के प्रसिद्ध धाम मण्डफिया श्री सावलिया जी मंदिर मे अमावसिया पर कई राज्यो से श्रद्धालू श्री सांवलिया सेठ के दर्शनो के लिये आते है साथ ही अमावस्या को भवन निर्माण करने वाले श्रमिको ओर ठेकेदारों की छुट्टी का दिन होता है इस दिन लाखो की सख्या मे श्रदालु सम्पूर्ण देश के कौने कौने से श्री सांवलिया सेठ के दर्शनो के लिये पहुच कर लम्बी लम्बी कतारो मे खडे होकर दर्शन करने के लिये अपनी बारी का इन्तजार करते है। अमावस्या को श्रदालुओ द्वारा चडा़वा भी चढाया जाता है। प्रतिमाह जब सांवलिया सेठ का भण्डारा खोला जाता है तो उसमे चढावे मे सोना चांदी के साथ ही करोड़ों रूपये भण्डार से प्राप्त होते है। देश विदेश से जो श्रदालु आते है उनकी वजह से ही सांवलिया सेठ मंदिर कि वजह से मडंफिया के व्यापारीयो को लाखो की आमदनी होती है लेकिन जब वहा के दुकानदारो द्वारा श्रदालुओ को लाठियो व डंडों से पीटा जाता है तो बाहर से आने वाले श्रदालुओ की आस्था पर चोट सीधी चोट होती है। है एक ऐसा मामला राजस्थान के चित्तौडगढ जिले के मंडफिया से सामने आया है जहा बिती शाम को सांवलिया सेठ मंदिर मे दर्शन करने आये श्रद्धालुओ द्वारा दुकानदार पर बैग रखने के बाद दर्शन करके आने के बाद खरीददारी नही की जिसको लेकर श्रदालुओ ओर दुकानदारों के बिच कहा सुनी हो गई जिस पर मंदिर के आस पास प्रसाद, एवं पुजा सामान बेचने वाले दुकानदारो ने लाठीयो व डंडों से बाहर से आने वाले श्रदालूओ को पीटा गया जिसका विडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर मडफिया थाना अधिकारी गोकुल डांगी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया की कल सांवलिया सेठ मंदिर मे दर्शन करने आये श्रदालुओ व दुकानदारों मे बैग रखने को लेकर कहा सुनी हुई जो बाद मे मारपीट मे बदल गई। स्थानीय दुकानदारो ने लाठीयो व डंडों से पीटा गया जिस पर दोनो पक्षो को थाने लाया गया। जहा दोनो पक्षों से रिपोर्ट ली गई जांच जारी है। ये घटना मंडफिया थाने के पास ही हुई है, वही मदिर मण्डल सीईओ, अतिरिक्त कलेक्टर प्रभा ठाकुर ने बताया की सांवलिया जी मंदिर मडफिया मे दुकानदारो द्वारा श्रदालुओ पर लाठिया बरसाई जाने का जो विडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच करवा कर जो दुकानदार दोषी पाया जायेगा उसके विरूध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment