जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने, हरियालो राजस्थान मानसून संबधी कामों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश।
पाली।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने प्रमुख रूप से हरियालो राजस्थान, मानसून सम्बन्धी व मरम्मत के प्रस्तावों व विभागीय कार्या योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा व हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत विभागवार पौधरोपण लक्ष्य की समीक्षा की और लक्ष्य पूर्ण करने के लिये निर्देश दिये। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व साथ ही शिक्षा विभाग, बांगड़ चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी, सडक, डीएमफटी में बकाया काम, विभिन्न विभागों के बारिश में ़़क्षतिग्रस्त भवनों के मरम्मत प्रस्तावों के बारे में, हॉर्टिकल्चर, कृषि विभाग के कामों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने नगर निगम व यूआईटी से संबधी किये जाने वाले कामों व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, सहकारिता, कृषि मंडी, भूखंड आवंटन, माईनिग, रोजगार मेले के आयोजन की रूपरेखा व संयोजन पर चर्चा पशुपालन विभाग को वैक्सीनेशन व दवाईयों के बारे में व महिला अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
*सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्ता से निस्तारण के दिये निर्देश*
बैठक में जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
*संवहनीय विकास लक्ष्य-2030*
*जिला स्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित*
साप्ताहिक समीक्षा के बाद जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिले के लिए 17 संवहनीय विकास लक्ष्य-2030 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुयी।
बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने सतत् विकास का लक्ष्य-2030‘ पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि सभी विभागों के सहयोग से 17 अलग-अलग लक्ष्यों एवं 169 उद्देश्य की चर्चा की गई।
बैठक में सदस्य सचिव एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग वेद प्रकाश चौधरी द्वारा 17 संवहनीय विकास लक्ष्यों का परिचय देते हुए जिला संकेतक फ्रेमवर्क 2025 बैठक में प्रस्तुत किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि Rajsathan SDG Index- 2024 में 14 लक्ष्यो के 95 indicators पर पाली जिले का राजस्थान की जिलेवार रैकिंग में 13 वॉ स्थान रहा। सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समीक्षा के लिए जिला संकेतक फ्रेमवर्क को विभागवार जिला स्तरीय एसडीजी कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया साथ ही सतत विकास लक्ष्यों को अर्जित करने में जिला संकेतक फ्रेमवर्क की भूमिका को समझाया।
उक्त बैठकों में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग अश्विन के पंवार, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना व सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





