चोंरवड़ी ग्रामीणों ने सरपंच द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर फर्जी पट्टे आवंटित करने का लगाया आरोप।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चोंरवड़ी ग्रामीणों ने सरपंच द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर फर्जी पट्टे आवंटित करने का आरोप लगाया

है।
परिवार सहित अपने चहेतों को किये आवंटित।
ग्रामीणों का आरोप सरपंच ने करोड़ों कि जमीन पर डेरा डाला।
आक्रोशीत ग्रामीण हुए लामबद्ध फर्जी पट्टे के स्थान पर टेंट लगाकर किया प्रदर्शन।
ग्रामीण प्रशासन को कई बार लगा चुके गुहार, प्रशासन के कान तक जुं अभी तक नहीं रेंगी।
भूपालसागर, 16 अगस्त। उपखण्ड क्षेत्र कि ग्राम पंचायत चोरवड़ी व चोकड़ी के ग्रामीणों ने वर्तमान सरपंच मंजु देवी मेनारीया, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पुरणमल माली, सरपंच पति दिनेश चन्द्र मेनारीया द्वारा मिलीभगत कर ग्राम कि खसरा संख्या 1572/585 रकबा 0.6500 किस्म आबादी में भूमि हथियाने के उद्धेश्य से फर्जी पट्टे तैयार कर अपने परिवार के नाम 9 पट्टे एवं चहेतों के नाम 15 पट्टे जारी करने तथा और भी फर्जी पट्टे होने का आरोप लगाते हुए मिडीया के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए न्याय कि गुहार लगाई है। ईधर सरपंच मंजु देवी मेनारीया ने आरोप को बताया निराधार।
ग्रामीणों के अनुसार ईन लोगों के नाम जारी किये फर्जी पट्टे।
सरपंच के ससुर श्याम लाल मेनारीया के नाम 6 पट्टे एवं सासुमां केलाशी देवी मेनारीया के नाम 3 पट्टे उदा पिता कालु गाडरी के नाम 5 पट्टे फर्जी जारी किये गये। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये सभी पट्टे निलामी के आधार पर जारी नहीं किये गये जबकि सरपंच पति दिनेश मेनारीया के अनुसार ये पट्टे पुराने समय में निलामी के द्वारा जारी किये गये है।
पट्टे फर्जी होने के साक्ष्य।
चोरवडी के ग्रामीणों ने बताया कि वर्णित पट्टे में श्याम लाल जो कि सरपंच के ससुर है उनकी आयु वर्ष 1989 में मात्र 16 वर्ष कि थी, तथा 1988 में कैलाश देवी कि उम्र 15 वर्ष ही थी। ग्रामीणों ने मिडीया को बताया कि एसी स्थिति में निलामी से पट्टे जारी नहीं हो सकते है। उन्होने सरपंच पति पर आरोप लागते हुए कहा कि वह अपने पद का दुरूपयोग कर फर्जी पट्टे बनवाये हे, एसी निलामी कभी हुई ही नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी पट्टे वर्ष 1989 से लेकर नवीनीकरण 2 अक्टुबर 2024 से पुर्व कोई कार्यवाही नहीं हुई, जबकि 35 वर्ष तक इन पट्टों पर नवीनिकरण जैसी कोई कार्यवाही नहीं हुई और अब 35 वर्ष बाद एक ही दिन में सभी पट्टों का नवीकरण करना शक पैदा करता है।
ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया फर्जी पट्टों पर तत्कालीन सरपंच माधव लाल जाट के हस्ताक्षर किये गये जबकि माधव लाल जाट के हस्ताक्षर अन्य पट्टों पर है जो वो भिन्न है। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्ष 1988/89 में सचीव नन्द किशोर शर्मा रहे है उनसे हुई बातचीत में सामने आया कि उनके कार्यकाल में कोई निलामी हुई ही नहीं है। साथ ही फर्जी पट्टों पर अंकित हस्ताक्षर भी उनके नहीं है। ग्रामीणों ने मिडीया को बताते हुए कहा कि यह जमीन आकोला फतहनगर हाईवे मुख्य मार्ग पर होकर बेशकिमती है, बेशमिकती जमीन को हथियाने के लिए सरपंच पति ने यह षडयन्त्र रचकर फर्जीवाड़ा किया है। मोके पर जमीन पड़त है तथा बडे बडे गडढे है तथा चोरवडी आने जाने का सबसे पुराना आम रास्ता होकर वहां पर वर्तमान में तालाब कि पाल एवं एक हैण्डपंप लगा हुआ है जो पुर्णतया चालु होकर राहगिरों एवं आस पास के लोगों कि प्यास बुझा रहा है। तथा उस रास्ते पर यात्रियों के लिए यात्री प्रतिक्षालय भी सरकार द्वारा बनाया हुआ है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक वहां पर किसी भी पट्टेधारी का कोई कब्जा एवं बाड बन्धी नहीं लगी हुई है।साथ ही ग्रामीणों ने यह आरोप भी लगाया कि ग्राम विंकास अधिकारी पुरणमल माली कि सेवानिवृति के एक माह पुर्व ही पट्टों का नवीकरण क्यों किया गया। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तत्कालीन सरपंच माधव लाल जाट द्वारा जारी किये गये पट्टों पर किये गये हस्ताक्षर भिन्न होकर क्रमांक अंकित है और फर्जी पट्टों पर कोई क्रमांक अंकित नहीं है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि 1989 के दौरान सचीव नन्दकिशोर के हस्ताक्षर एवं अंकेक्षण विभाग द्वारा जारी रिर्पोट में हस्ताक्षर पुर्णतया भिन्न है।
आखीर कहां गई फर्जी पट्टों कि आय।
अब ग्रामीणों द्वारा पंचायत में पट्टों कि आय के ब्यौरे के लिए अंकेक्षण विभाग से वर्ष 1988/89 कि ग्राम पंचायत चोरवड़ी कि आय केवल 126 रूपया 52 पैसा ही थी जबकि फर्जी पट्टों में 3 हजार से लेकर 3 हजार 500 रूपये अंकित है। एसे में सभी पट्टों का कुल योग 83 हजार 500 रूपया होता है। जबकि अंकेक्षण में सिर्फ राशी सेंकड़ा में ही है, साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्ष 1988, 89, 90 में ग्राम पंचायत कि आय प्राथमिक विद्यालय चोकडी, श्रमीक से दर्शाया गया है। साथ ही इसमें निलामी का कही भी जिक्र नहीं किया गया है तथा किसी भी प्रकार कि कोई रसीद बुक एवं निलामी हुते प्रस्तावीत एरीया, निलामी से प्राप्त आय आदि कहीं पर भी दर्शाया नहीं गया है।
ग्रामीणों ने इस आशय कि स्पस्ट जांच करवाने एवं दोषियों के खिलाफ उच्चित कानुनी कार्यवाही करने के लिए स्पीड पोस्ट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली, सांसद चन्द्र प्रकाश जोशी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचन्द बेरवा जयपुर, मुख्य शासन सचीव, संयुक्त शासन सचीव जयपुर, पुलिस महानिदेशक जयपुर, विकास अधिकारी भूपालसागर, एसपी ऑंफिस चित्ताौड़गढ, संभागीय आयुक्त उदयपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो जयपुर आदि को प्रतिलीपीयां भेज कार्यवाही कराने कि मांग कि है।
आकोला पुलिस थाने में परिवाद दर्ज।
चोरवड़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा सरपंच मंजु देवी, सरपंच पति दिनेश चन्द्र मेनारीया निवासी चोकड़ी एवं तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पुरणमल माली द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अवैध रूप से फर्जी पट्टा जारी करने कि रिर्पोट चोकड़ी के समस्त ग्रामीणों द्वारा दी गई जिसे आकोला पुलिस ने 15 जुन 2025 को परिवाद क्रमांक 107/25 पर परिवाद दर्ज कर कार्यवाही एएसआई भंवर लाल को सोपीं गई है, जिस पर एएसआई ने जांच अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।
इनका कहना है।
चोरवड़ी के ग्रामीणों द्वारा सरपंच, सरपंच पति एवं ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ फर्जी पट्टा नवीनीकरण कि एक रिर्पोट प्राप्त हुई है जिस पर परिवाद दर्ज कर जांच अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।
गोवर्धन सिंह
थानाधिकारी पुलिस थाना आकोला।
पट्टों के नवीनीकरण को लेकर गांव के कुछ तथाकथित लोग जो षिकायत दर्ज कराई है वह बेबुनियाद व निराधार है, काफी समय से मैरे पति एवं षिकायतकर्ता के बीच आपस में मतभेद चल रहा है। जिसको लेकर यह बेबुनियाद है, हमारी ग्राम पंचायत के द्वारा जो पट्टे नवीनिकरण व नामान्तरण किये गये है वह पुराना रिकॉर्ड देखकर उसके आधार पर नियमानुसार किये है जिसकी जॉच चल रही है, जांच पर मुझे पुरा विष्वास है।
मंजु देवी मेनारीया
सरपंच ग्राम पंचायत चोरवड़ी।
मैरे पिताजी ने जब तक ग्राम पंचायत का काम किया निःष्पक्ष किया आमजन मैरे पिताजी से खुष थे लेकिन अभी जिन पट्टों का नवीनीकरण किया गया उसमें मैरे पिताजी के हस्ताक्षर नहीं है अभी नवीनीकरण वाले पट्टे पर जो हस्ताक्षर है वो मैरे पिताजी के हस्ताक्षर से भिन्न है सरपं द्वारा जो फर्जी पट्टों का नवीकरण किया गया है वो मैरे पिताजी कि छवि का खराब करना चाहता है इससे मै आहत हॅु।
जगदीष चन्द्र जाट
पुर्व सरपंच पुत्र

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment