स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय मंदबुद्धि मूक बधिर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय मंदबुद्धि मूक बधिर विद्यालय तुलसी नगर अयोध्या एवं मानस फाउंडेशन के तत्वाधान में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न

संजय यादव,तुलसी नगर , अयोध्या।
आज पूरे देश में उत्साह एवं उमंग के साथ 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मंदबुद्धि मूक बधिर विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रबंधक प्रदीप कुमार तिवारी एवं प्रधानाचार्य अंकित मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके बाद संस्थान के अध्यक्ष अनीता पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया, एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। दिव्यांग बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया,

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्र प्रदीप कुमार तिवारी ( प्रबंधक ) एवं अंकित कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शरद कुमार तिवारी, दिनेश कुमार राय, उप प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, सरिता, विकास पांडे, सचिन तिवारी, चंदा, अजय प्रकाश पांडे, एवं अन्य सभी अध्यापक गण छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे,

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment