स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश प्रेम से भरी प्रस्तुतियों ने माहौल में भरा देशभक्ति का रंग।

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश प्रेम से भरी प्रस्तुतियों ने माहौल में भरा देशभक्ति का रंग।
जिला कलक्टर मंत्री ने किया जिला स्तरीय औधोगिक हस्तशिल्प प्रर्दशनी का उद्घाटन।

पाली।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों की कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोढ़ा बाल निकेतन विद्यालय पाली में सांस्कृतिक कार्यक्रम तिरंगा कान्सर्ट व मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़ क़िया।

कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियां दी गई जिससे पूरे आयोजन स्थल का माहौल देशभक्तिपूर्ण हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेहरू विद्यापीठ विद्यालय के द्वारा ‘ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू…..’ द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी तरह विवेक पब्लिक स्कूल के द्वारा ‘तेरा हिमालय ऊंचा रहे मां बहती रहे गंगा’, सेन्ट्रल एकेडमी नया गांव पाली द्वारा मेरे देश की धरती (पैरोडी), पीएमश्री बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा वंदे मातरम्, जय हो मां तुझे सलाम.. (पैरोडी), गार्डियन पब्लिक स्कूल के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर एक्ट व डांस की प्रस्तुति दी गई। श्री सुल्तान पुलिस लाइन स्कूल के द्वारा ये देश है वीर जवानों का…., सेंट पॉल्स स्कूल के द्वारा मन भरया, तू ही तू, दुर्गा दुर्गा (पैरोडी), श्री रतनचंद लोढा स्कूल, पीएमश्री बालिया उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा आज दिल पर हाथ रख के ये कसम ले.., कसुम्बी रंग (पैरोड़ी), फादर्स चिल्ड्रन स्कूल ने शूरवीर (वीर मराठा शंभाजी की गाथा), रैनबो पब्लिक स्कूल द्वारा आर्मी सेक्रीफाइस एक्ट की प्रस्तुति एवं आर्किड सेन्ट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने ‘जय हो’ संगीत पर अपनी प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, एएसपी प्रशिक्षु उषा यादव, जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, जिला यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, उधोग केन्द्र महाप्रबन्धक रज्जाक अली समेत विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी स्कूल के प्रधानाचार्य स्टाफ आदि मौजूद रहे। मंच संचालन आशा मूंदडा आदि ने किया।

*जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने किया जिला स्तरीय प्रर्दशनी का उदघाटन किया अवलोकन*

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने इससे पहले जिला स्तरीय प्रदर्शनी औधोगिक व हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और वहां उत्पादों का अवलोकन किया और प्रत्येक स्टॉल पर जानकारी ली और सराहा इस अवसर पर उधोग केन्द्र के महाप्रबन्धक रज्जाक अली व अन्य आमजन मौजूद रहे।

——

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment