प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनादावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जिला परिषद में दिखाया लाईव प्रसारण।
पाली।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में (सोमवार) को झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी स्तर पर किसानों के खातों में हस्तांतरित की गयी।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चेक का भी वितरण किया गया। मुख्यमंत्री शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान के द्वारा राज्य में लगभग 27 लाख फसल बीमा धारक किसानों को लगभग 1200 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त देश के लाखों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से की गयी।
कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण वीसी के माध्यम से जिला परिषद पाली सभागार में दिखाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री , अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार , मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी , यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि आरसी आमेटा , संयुक्त निदेशक सूचना प्रौधोगिकी राजेश चौधरी ,एमडी सीसीबी प्रशान्त कल्ला , सहकारिता के जितेन्द्र , व हार्टीकल्चर के उपनिदेशक मनोज अग्रवाल व अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





