अयोध्या सरयू नये पुल से आत्महत्या करने का किया प्रयास जिसको जल पुलिस व अयोध्या पुलिस के द्वारा बचाया गया।

अयोध्या प्रभु श्री राम की धर्म नगरी में निखिल सिंह पुत्र राम कृष्ण सिंह दुर्जनपुर घाट थाना वजीरगंज जनपद गोंडा का रहने वाला है।जो पारिवारिक कलह के कारण गोरखपुर बाईपास पुल से सरयू नदी में आत्महत्या करने का किया प्रयास जिसकी सूचना यलो जोन के द्वारा चीता 19 को और ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस व एस डी आर एफ को मिलते ही अपनी टीम के साथ 1 किलोमीटर को एक मिनट मे मौके पर पुल के नीचे पहुंचे और अपने उपकरण लेकर सतर्क हो गए। चीता 19,पुल के ऊपर पहुंच गई तो युवक तुरंत पुल के रेलिंग पर चढ़ गया।पुल से कुदने वाले लड़का को जब पकड़ने की कोशिश की तो तत्परता दिखाते हुए लड़के को सुरक्षित पकड़कर नयाघाट पुलिस चौकी लाया गया। और उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया। इस नेक कार्य को जल पुलिस की टीम अंजाम दिया। इसी प्रकार यह टिम जीवन रक्षा कवच बनी हुई है रेश्क्यू में जल पुलिस में प्रभारी जल पुलिस रुबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानंद यादव,कांस्टेबल सचिन पाल,कांस्टेबल अजीत यादव तथा साथ में एसडीआरएफ की टीम भी साथ में शामिल रही।इस सराहनीय कार्य से जल पुलिस व एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली पर श्रद्धालुओं का विश्वास और भी मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों एवं तीर्थयात्रियों ने भी जल पुलिस टीम की सतर्कता और संवेदनशीलता की खुले दिल से प्रशंसा की। पुलिस प्रशासन की सजगता से श्रद्धालुओं में बढ़ा विश्वास, तीर्थस्थल की गरिमा हुई और ऊंची।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





