बाढ़ पीड़ितों के लिए मुस्कान की वजह बने शिवेन्द्र,आपदा के बीच रक्षाबंधन का भावुक पल।

SHARE:

कुदरत ने रुलाया,भाई ने फिर हसा दिया।

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुस्कान की वजह बने शिवेन्द्र,
आपदा के बीच रक्षाबंधन का भावुक पल।

Oplus_0

अयोध्या। कुदरत के कहर पर आखिरकार भारी पड़ गई मानवता और दरियादिली।विकराल बाढ़ की विनाशलीला से घर आंगन खो चुके परिवारों के लिए रक्षाबंधन पर्व पर देवदूत बने *ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह।* रक्षाबंधन पर्व के जिस मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी,ठीक उसी मुहूर्त पर बाढ़ पीड़ित परिवारों की शरण स्थली पर खुशियां लेकर पहुंचे शिवेन्द्र सिंह। बाढ़ पीड़ितों के आंसू पोछने और उनके साथ खुशियां साझा करते हुए *शिवेन्द्र सिंह* ने आपदा प्रभावित परिवारों के भाई,बहनों को बांटी मिठाई,उपहार व नगद धनराशि।परिवार के सदस्यों को भी वितरित किया राहत का अन्य सामान।पीड़ित परिवारों संग खुशियां साझा करते वक्त भावुक हुए शिवेंद्र ! आयोजन के बाद शिवेंद्र ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आपदा प्रभावित अपनों तक खुशियां पहुंचने का किया जा रहा है प्रयास।इन अपनों तक राहत सामग्री पहुंचने के कार्यक्रम को विस्तार देने के लिए की जाएगी अधिकारियों से वार्ता और दिया जाएगा आयोजन को विराट स्वरूप।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment