भारत सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयत्नशील:आनंदीबेन

SHARE:

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय मे प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या पहुंची।

जहाँ उन्होंने अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर (वशिष्ठ परिसर) द्वारा मल्टीपरपज कंपलेक्स (तुलसी भवन) एवं इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी (धन्वंतरी भवन) का लोकार्पण किया..वही भवन निरीक्षण के दौरान लेक्चर हॉल, लैब एव शिक्षक कक्ष सहित आवश्यक सुविधाओं को परखा।और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का बोध कराया..फार्मेसी भवन हाल में कीड़ा परिषद द्वारा आयोजित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया और अवध विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के महिला वर्ग के सात एवं पुरुष वर्ग के सात विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच को स्मृति चिन्ह एवं धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों को तीस हजार रुपए एव रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों को पंद्रह हजार रुपए की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि सभी छात्रों को कर्तव्यनिष्ट बनना होगा। भारत सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयत्नशील।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment