दो युवक बाइक सहित पुलिया पार करते वक्त तेज बहाव में बह गए।

SHARE:

दो युवक बाइक सहित पुलिया पार करते वक्त तेज बहाव में बह गए।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

जिले के गंगरार क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झमाझम बारिश के चलते नगरी बेड़च नदी उफान पर आ गई। इस बीच दो युवक बाइक सहित पुलिया पार करते वक्त तेज बहाव में बह गए। घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, डिप्टी एसपी शिव प्रकाश टेलर, तहसीलदार गजराज मीणा, थानाधिकारी मनीष वैष्णव, नगरी प्रशासक देवकिशन रेगर, सरपंच प्रतिनिधि रतन कुमावत और उपसरपंच हैप्पी सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल नगीं में बहे युवकों की मौके पर तलाश जारी है ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment