देसूरी में संतों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,पोकरण विधायक को सुरक्षा देने की मांग, धमकियों को लेकर जताया रोष।
देसूरी,पाली
पोकरण विधायक महंत प्रतापुरी को विशेष सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर सोमवार को गादीपति महेंद्रानंद गिरी के सानिध्य में देसूरी के तहसीलदार हरेंद्र सिंह चौहान को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया-महंत प्रतापपुरी महाराज वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से पोकरण विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे तारातरा मठ (बाड़मेर) के मठाधीश के रूप में एक प्रतिष्ठित संत हैं। महंत न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं।
ज्ञापन में बताया कि महंत हमेशा हिन्दू समाज के संवेदनशील मुद्दों पर मुखर रहते हैं। वे समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने का कार्य पूरी निष्ठा और सक्रियता से कर रहे हैं। इन्हीं सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के कारण कुछ असामाजिक और कट्टरपंथी तत्वों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियां लगातार मिल रही हैं।
इससे उनकी निजी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण प्रदेश भर में सनातन धर्म प्रेमियों में भारी रोष है। इससे किसी भी समय असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उग्र आंदोलन की संभावना है।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि महंत प्रतापपुरी महाराज को समुचित एवं विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए। इससे वे जनहित, धर्म, संस्कृति और सामाजिक सेवा के अपने उत्तरदायित्वों को बिना भय के निर्वहन कर सकेंगे।
इनकी रही मौजूदगी।
इस दौरान-ज्ञापन देने वालों में साधु संत मंडल अध्यक्ष कैलाश पूरीजी, आनंद भारतीजी, रामगिरिजी, रतन भारतीजी, गोपाल पुरीजी, सुरेंद्र नाथजी, चेतना गिरिजी, मोहनपुरीजी, भैरू भारतीजी और प्रेमदास जी नाड़ोल शामिल थे। इनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय सिंह राजपुरोहित, नाड़ोल भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीष सोनी, देसूरी उपप्रधान मानवेन्द्र सिंह, भाजपा नेता मुकेश सिंह राजपुरोहित, दुदापुरा सरपंच दौलत राइका, ढालोप सरपंच सुखलाल मेघवाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पूरी गोस्वामी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





