पिछले 11 वर्षों में देश में जवाबदेही की कमी दिखाई दे रही है l

SHARE:

  1. पिछले 11 वर्षों में देश में जवाबदेही की कमी दिखाई दे रही है l

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में जवाबदेही की कमी दिखाई दे रही है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का कोई भी मंत्री ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में आतंकी हमले सहित अन्य मुद्दो पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने से कतरा रहे हैं इसके साथ हीं देश की सर्वोच्च संस्थाएं और एजेंसियां भय के साए में है

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पार्टी के दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण शिविर भाग लेने के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित किया इसके पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए पवन खेड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर बड़े सवाल उठाएं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर में हुए सीजफायर पर अभी तक किसी प्रकार का वक्तव्य जारी नहीं कर सके की किन मुद्दों पर यह सीज फायर हुआ है आखिरकार ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीज फायर की घोषणा करनी पड़ी इसका जवाब तो जिम्मेदारों कों देश की जनता, विपक्ष और मीडिया को देना ही होगा वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह पहलगाम जाएं जहां पर आतंकवादी घटना हुई थी और पर्यटकों को गोलियों से भून दिया था उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को यह घटना घटित हुई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम जाने की बजाय 23 अप्रैल को बिहार में प्रचार करने चले गए जो की एक गंभीर प्रश्न है l

उन्होंने कहा कि वहीं उन्होंने कहा कि आज देश में सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग के साथ हर संस्था भय के साए में खड़ी है जो की आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के पहले ही दिन अपने पद से त्यागपत्र दे दिया इसका क्या कारण रहा इसके बारे में भी सरकार को स्पष्टीकरण देना होगा l

वहीं उन्होंने चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का सीधा-सीधा आरोप लगाते हुए कहा की आने वाले समय में बिहार में चुनाव होने वाले हैं और अभी बिहार में जिस तरह से सभी के नए वोटर आईडी बनाने की कवायत की जा रही है और वह भी सिर्फ 25 दिनों में जो कि संभव नहीं है इसी प्रक्रिया को 2003 में 1 वर्ष में पूरा गया किया गया था इसी से सरकार और चुनाव आयोग की नियत का अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से करीब 61 लाख वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं जिससे हमारे वायरो के वोट सामने के दरवाजे से घुसकर चुराने का प्रयास किया जा रहा है जिस तरह से महाराष्ट्र में पीछे के दरवाजे से वोटरों के वोट चुराए गए थे इस पूरे मामले में चुनाव आयोग पूरी तरह से शामिल है l

वहीं उन्होंने राजस्थान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार आमजन और विपक्ष को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है और साजिश के अंतर्गत सवालों से बचने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय की छत गिरने से कई मासूमों की मौत हुईं है बड़ी संख्या में बच्चे घायल हुए है जिस पर सरकार के जिम्मेदार सिर्फ मामले की लीपापोती में लगे हैं वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धरातल पर है महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है अन्य आपराधिक मामले भी बढे हैं लेकिन राजस्थान की सरकार के इन सभी मामलों में कोई ठोस कार्यवाही करने में नाकाम साबित हुईं है l

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, आजाद पालीवाल, एहसान पठान रणजीत लोठ भी मौजूद रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment