चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, 80 हजार की वसूली की।
नरेन्द्र सेठिया
चितौडगढ डिस्कॉम द्वारा बकाया बिल की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार सावा सबडिवीजन में भी वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
जेईएन प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत आज सहनवा, जितावल ओर घटियावली में करीब 20 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। इन उपभोक्ताओं को बार-बार सूचना देने के बाद भी बिल जमा नहीं करवा रहे थे, इनका बिल करीब 10 हजार से ऊपर बकाया हो चुका था। साथ ही करीब 15 उपभोक्ताओं से ₹80000 की वसूली की गई।
जेईएन सिंह ने बताया कि अभी यह रिकवरी अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा, तथा उपभोक्ता अपना बकाया बिल ऑनलाइन या कार्यालय में जमा करा कर असुविधा से बच सकते हैं।
इस अभियान में फीडर इंचार्ज सरदार मल यादव, सुरेश नागर, सोहन दास, लक्ष्मण दास बैरागी शामिल रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





