श्रीमती कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारसेवा भारती नाडोल के बाल संस्कार केन्द्रों के भैया बहनों को शिक्षण सामग्री वितरित।

SHARE:

श्रीमती कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारसेवा भारती नाडोल के बाल संस्कार केन्द्रों के भैया बहनों को शिक्षण सामग्री वितरित।
नाडोल,पाली।

कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा भारती नाडोल के बाल संस्कार केंद्रों के भैया बहनों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।
सेवा भारती के खंड संयोजक जोर सिंह चौहान ने बताया कि सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली व जिला प्रकल्प प्रमुख दिनेश लूणिया के करकमलों से सेवा भारती नाडोल द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों के भैया बहनों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इसअवसर पर सामाजिक आयाम प्रमुख राजेंद्र वैष्णव,अशोक कुमार संजय कुमार गुड़िया व ऊषा उपस्थित रहीं। इस अवसर पर माली ने कहा कि बाल संस्कार केन्द्र संस्कार सिंचन में महती भूमिका निभा रहे हैं अतः सभी भैया बहनों को नियमित आकर शिक्षा के साथ संस्कारों को ग्रहण करना होगा। प्रकल्प शिक्षिका ऊषा ने श्रीमती कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती कांता देवी सुभाष जी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट अपने सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष हजारों जरुरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित करता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment