डूंगला के हिस्ट्रीशीटर को गिरफतार कर बारह बोर बन्दुक के 19 जिन्दा कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद।

SHARE:

*आम शांति भंग करने व आर्म्स एक्ट में एचएस गिरफ्तार।*
*बारह बोर बन्दुक के 19 जिन्दा कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद।*

चित्तौड़गढ़, 11 जून। डुंगला थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में आम शांति भंग करने एवं आर्म्स एक्ट में थाना डूंगला के हिस्ट्रीशीटर को गिरफतार कर बारह बोर बन्दुक के 19 जिन्दा कारतूस एवं धारदार हथियार बरामद

किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी सरितासिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल (उ.नि.) व टीम द्वारा 7 जुलाई की रात्रि को थाना क्षेत्र के कस्बा डुंगला से भानाखेडी जाने वाली रोड स्थित निमार्णाधीन रामेश्वरम महादेव मन्दिर के क्षतिग्रस्त मामले की घटना के बाद थाना क्षेत्र में लगी धारा 163 बीएनएस की पालना में नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान डूंगला निवासी 48 वर्षीय कालुखां पुत्र दौलत खां को बिना अनुज्ञापत्र के कुल 19 नग बारह बोर बन्दुक के राउण्ड व एक धारदार नंगी छुरी सहित गिरफतार किया व हथियार व एम्युनेशन जप्त किये जाकर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीमः-
थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल उ.नि., एएसआई प्रतापसिह, सुमेरसिंह, कानि. रमेश व बाबुलाल।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment