भारत की मूल चेतना जागरण में विद्यार्थियों की भूमिका अहम – डॉ वीरेन्द्र सिंह सोलंकी
अयोध्या।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या पूरब के संयोजन में भवदीय पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर भारतीय चेतना के मूल में छात्र शक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष डॉ प्रशान्त पाण्डेय, मुख्य अतिथि डॉ अजय प्रताप सिंह, नगर मंत्री कुलदीप वाल्मीकि, कार्यक्रम संयोजक प्रियांशु ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।
अभाविप रामलला नगर के नगर अध्यक्ष डॉ प्रशांत पांडे ने कार्यक्रम की प्रस्ताविकी की।।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अभाविप छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में रुपांतरित करते हुए एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
भारत की मूल चेतना के जनजागरण से हम पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है वह दिन दूर नहीं जब भारत प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करते हुए रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने वाला है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी चेतना समागम एक आयोजन नहीं बल्कि छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने का एक सामूहिक प्रयास है।
डॉ. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने मूल मंत्र ज्ञान शील एकता के कारण ही पूरे देश में राष्ट्रवाद ज्योति जला कर विद्यार्थी को विकसित भारत की संकल्पना साकार हो इस पर कार्य कर रही है आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम संयोजक प्रियांशु तिवारी ने आभार ज्ञापित कर सभी कार्यकर्ताओं और विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन यश पाठक ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला, प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई, महानगर अध्यक्ष अंकित मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, भा.ज.पा नेता प्रवीण दुबे पूर्व जिला सयोंजक अंकुर सिंह, अयोध्या पूरब जिले के संगठन मंत्री उदय मिश्रा,विश्वविद्यालय विस्तारक शौर्यवर्धन सिंह महानगर सहमंत्री किशन सिंह ,तान्या सिंह महानगर छात्रा विस्तारका अल्पना यादव, विभाग छात्रा प्रमुख श्रेया शुक्ला, ईकाई मंत्री साकेत महाविद्यालय नीलम गोस्वामी, ईकाई अध्यक्ष साकेत अनुराग शुक्ला , यश पांडे, विकाश यादव,विश्वविद्यालय ईकाई अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला संयोजक अयोध्या पश्चिम दिवाकर चौरसिया कृष्णा नायक कुंदन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





