अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी व पार्किंग निर्माण हेतु आज होगा भूमि पूजन।

SHARE:

अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी व पार्किंग निर्माण हेतु आज होगा भूमि पूजन।

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहतर सुविधाएं

संजय यादवअयोध्या धाम।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या में टेंट सिटी, पार्किंग और गोल्फ कार्ट संचालन एवं टेंट सिटी पार्किंग निर्माण के लिए भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन 1 जुलाई 2025 को सुबह 11:30 बजे फटिक शिला सरयू तट, अयोध्या में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज के सांसद व लोकप्रिय नेता बृजभूषण शरण सिंह भूमि पूजन करेंगे।कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास महाराज होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत गिरीश पति त्रिपाठी (महंत, अयोध्या) व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहेंगे।आयोजक श्रीमती आरती जादौन, प्रो. बालाजी इंफ्रा अयोध्या ने सभी श्रद्धालुओं व सम्माननीय नागरिकों से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होकर आशीर्वाद देने की अपील की है। यह पहली बार नहीं बालाजी इंफ्रा कंपनी द्वारा शुरू शुरू में अयोध्या में सबसे पहले गोलफ़ कार्ट भी संचालन किया गया था । आज श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह आयोजन किया गया है । ताकि अयोध्या आने वाले ताकि अयोध्या आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment