बरसात के मौसम में सावधानी बरतने से बच सकते हैं बीमारियों से-अजय गुप्ता
संजय यादव,अयोध्या ।
अयोध्या श्री राम राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए बरसाती बीमारियों से बचाव के लिए आम जनता को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने मरीजों और आम लोगों को इन बीमारियों से सुरक्षित रहने के तरीके बताए। डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड, पीलिया और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतना बेहद ज़रूरी है। मुख्य सुझावों में शामिल हैं ।अपने आस-पास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले और अन्य बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से बदलें, क्योंकि यह मच्छरों के पनपने का मुख्य स्थान है। पूरी बांह के कपड़े पहनें । खासकर शाम और सुबह के समय मच्छरों से बचने के लिए पूरे कपड़े पहनना सुरक्षित है। मच्छरदानी का प्रयोग करें: रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। ताजा और साफ भोजन करें: बासी या खुले में रखा भोजन खाने से बचें। स्ट्रीट फूड का सेवन सावधानी से करें। उबला हुआ या फ़िल्टर किया हुआ पानी पिएं: दूषित पानी कई बीमारियों का कारण बन सकता है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें: अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें। बुखार या अन्य लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलें किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ न करें और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
इस अवसर पर होम्योपैथिक कर्मचारी प्रदीप कुमार शर्मा, संदीप कुमार मिश्रा, और जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने भी मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और होम्योपैथिक उपचार की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
चिकित्सालय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इन सुझावों का पालन करें ताकि बरसाती बीमारियों से बचा जा सके और एक स्वस्थ जीवन जिया जा सके।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





