रणवीर सिंह पारेख स्मृति व्याख्यानमाला व शिक्षक सम्मान समारोह 7 जुलाई को!

SHARE:

रणवीर सिंह पारेख स्मृति व्याख्यानमाला व शिक्षक सम्मान समारोह 7 जुलाई को!

सादड़ी,पाली।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास सादड़ी के तत्वावधान में शिक्षाविद रणवीर सिंह पारेख स्मृति व्याख्यानमाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह आगामी 7जुलाई को पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में होगा।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत संयोजक संदीप जोशी ने बताया कि इस व्याख्यानमाला का विषय शिक्षा,समाज और सोशल मीडिया रहेगा। व्याख्यानमाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख मनमोहन पुरोहित का मार्गदर्शन मिलेगा।इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले 5शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। व्याख्यानमाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। व्याख्यानमाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह में पारेख परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि मूलतः जोधपुर निवासी रणवीर सिंह पारेख पचास साठ के दशक में सादड़ी में विज्ञान शिक्षक रह चुके हैं। उन्होंने अपने शैक्षिक नवाचारों से नगर को गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली की पहल पर उनकी स्मृति में गत वर्ष से व्याख्यानमाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह उनके जन्मदिन 7जुलाई को आयोजित किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment