संविधान बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना ज़रूरी:पारसनाथ यादव

SHARE:

संविधान बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना ज़रूरी: पारसनाथ यादव

संजय यादव,अयोध्या।

गोसाईगंज विधानसभा के तारुन विकासखंड में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे अंबेडकर नगर सांसद लालजी वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। 2027 में संविधान विरोधी,दलित,पिछड़ा व अल्पसंख्यक विरोधी तानाशाही सरकार का अंत होगा और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। गोसाईगंज विधानसभा की महान जनता ने धनबल और बाहुबल को हराकर जनबल को सम्मान दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश व देश में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। छुट्टा मवेशियों की वजह से किसान दिन प्रतिदिन बदहाल स्थिति में पहुंचता जा रहा है। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है 2027 के चुनाव में जनता जरूर जवाब देगी। समाजवादी पार्टी सर्व समाज के लिए काम करती है। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान द्वारा मिले अधिकारों को खत्म करना चाहती है समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पीडीए जन पंचायत के माध्यम से गांव गांव पहुंचकर लोगों को जागृत कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम व संचालन सियाराम यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment