एसएसपी ने किया आरक्षी बैरकों का निरीक्षण, सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

SHARE:

एसएसपी ने किया आरक्षी बैरकों का निरीक्षण, सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

संजय यादव,अयोध्या।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने शनिवार को कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अंतर्गत तुलसी नगर स्थित आरक्षी बैरकों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बैरकों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और आवास की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं व आवश्यकताओं को समझा और आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
निरीक्षण उपरांत एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बैरकों में सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि रिक्रूट आरक्षियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि नवचयनित जवान पुलिस विभाग का भविष्य हैं और उनकी सुविधाएं, सुरक्षा व मनोबल विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment