वंदे गंगा अभियान
कौशल ,रोजगार राज्यमंत्री विश्नोई ने ली समीक्षा बैठक

वंदे गंगा अभियान की प्रगति समीक्षा की
मुख्यमंत्री की मंशानुसार सभी कार्य निर्धारित समय में धरातल पर होंगे–राज्यमंत्री विश्नोई
पाली/ कौशल रोजगार राज्यमंत्री आज शनिवार को पाली पहुंचे और सर्किट हाउस में 5 जून से चल रहे वंदे गंगा अभियान सहित अन्य कार्यो की समीक्षा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप कार्य कर सभी कार्य निर्धारित समयबद्व रूप से पूरे होगे और धरातल पर भी नजर आयेंगे ।
उन्होंने कहा कि वंदे गंगा अभियान महव्वपूर्ण अभियान है जिसमे जल के महत्व को देखते हुये इसका सरंक्षण और संग्रहण के लिये जागरूक कर बहते हुये पानी को रोक कर उसका विवेकपूर्ण उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य मिलकर राजस्थान में अनेक विकास कार्य करवा रही है ।
राज्यमंत्री विश्नोई ने वंदे गंगा से जुडे प्रमुख विभाग पीएचईडी , जल संसाधन , वाटरशेड ,
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जिले में चल रहे कामों , व जल संरक्षण व जल संग्रहण के कामों ,कर्मभूमि से मावृभूमि अभियान की जानकारी ली और सार्थक कार्य करने के लिये कहा। साथ ही उन्होंने कैच द रैन अभियान , एसबीएम , अभियान के तहत साफ सफाई , वन विभाग के पौधारोपण अभियान व जिले का लक्ष्य ,सी एस आर में होने वाले काम , चिकित्सा विभाग के कामों , उधोग विभाग के राईजिंग राजस्थान की वर्तमान प्रगति , जिले में चल रही अन्य योजनाओं कामों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने यूआईटी द्वारा जिले में करवाये जा रहे कामों की जानकारी ली और बरसात से पहले किये जाने वाले कामों व नगर निगम ,महिला एवं बाल विकास की भूमिका ,रसद कृषि व हार्टीकल्चर में अभियान के तहत किये जा रहे आयोजन व गतिविधियो की जानकारी ली और अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिये कहा। इसके साथ ही राजीविका , सार्वजनिक निर्माण विभाग , माईनिंग व जिले की विभिन्न प्रमुख समस्याओं पर चर्चा कर राज्य सरकार से जल्द समाधान करवाया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंन्द पारख ने भी जिले के बारे में विभिन्न गतिविधियों और प्रगति से अवगत कराया। साथ ही जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले मे चल रहे वंदे गंगा अभियान व अन्य केन्द्र व राज्य सरकार की योजनओं की प्रगति की जानकारी दी। इस अवस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजंरग सिंह , प्रशिक्षु आईएएस बिरजू चौधरी , सीएमएचओं डॉ विकास मारवाल , उधोग केन्द्र महाप्रबन्धक रज्जाक अली , पीएचईडी , वाटरशेड आदि संबधित विभागों के अधिकारी ,सुनील भंडारी , तिलोक चौधरी , पुखराज पटेल व अन्य जनप्रतिनिधिगण व कार्मिक आदि मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





