सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए ठोस निर्देश।
संजय यादव,अयोध्या।
अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार, ट्रैफिक नियमों के पालन और गोल्डन ऑवर में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी मार्गों पर सड़क सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, जिन स्थलों पर बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं, उन्हें चिन्हित कर वहां स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आमजन में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाए जाएं तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर आदि की व्यवस्था की जाए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
पुलिस अधीक्षक यातायात ए.पी. सिंह अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड सत्यप्रकाश भारतीय
अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-4 शशि भूषण सिंह
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आर.पी. सिंह
सहायक अभियंता प्रांतीय खंड शशांक पांडे डिप्टी सीएमओ राजेश चौधरी
डिप्टी डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी
बीईओ तारकेश्वर पांडेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





