चारभुजा मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा, हुई आरती, किया प्रसाद वितरण।
सिखवाल ब्राह्मण समाज के द्वारा समस्त कार्यक्रम हुए आयोजित,
जगदीश शर्मा,खीवाड़ा।
पाली जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र के कोलर गांव में चारभुजा मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार सिखवाल ब्राह्मण समाज के जागीरदारों के नेतृत्व में छतीस कौम की उपस्थिति में ध्वजा चढ़ाई गई,
सर्वप्रथम शाम पांच बजे गाजों बाजो व ढोल नगारो की धुन में चारभुजा नाथ की धूमधाम से पुजारी श्रवण दास द्वारा आरती की गई।तत्पश्चात विधि विधान से चारभुजा मंदिर शिखर एवं पड़ोस में स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा।
इस दरमियान छोगालाल गोकुलराम, बंकटलाल, जगदीश शर्मा कोलर पुर्व वार्ड पंच एवं पुर्व अध्यक्ष खिंवाड़ा किसान मोर्चा मंडल ,सूरजमल, वार्ड पंच बुदाराम प्रजापत, हिरालाल, गोपाल, अशोक, बंसीलाल माली, रतनलाल सुथार, सोहनलाल, गौरीशंकर, कूपाराम मिणा, भैराराम मीणा, राजु माली, सकुबाई, शान्ति बाई, बसन्ती बाई, अजय, भोलाराम,फुसाराम प्रजापत के साथ ही सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





