मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण।

SHARE:

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली ने जिला कारागृह का किया निरीक्षण।

पाली।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्रीमती ऋचा चौधरी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली द्वारा आज जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 100 बन्दी जिला कारागृह, पाली में निरूद्ध मिले।
निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली द्वारा बन्दीगण से वार्तालाप कर कारागृह में भोजन, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, सफाई व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त कोई भी बन्दी निजी अधिवक्ता करने में असमर्थ हो अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के कारागृह में निरूद्ध ना रहे, इस हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पाली द्वारा कारागृह में बन्दीगण को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए ऐसे बन्दी जिनकी जमानत होने के उपरांत भी कारागृह में निरूद्ध हो इस संबंध में भी जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके प्रकरणों की स्थिति के बारे में बताया।
साथ ही इस बात की भी जानकारी ली गई कि 18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति जिला कारागृह में निरूद्ध न रहे। सभी बन्दी की ओपीडी के समय में स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा इमरजेन्सी होने पर बन्दीगण को राजकीय बांगड़ अस्पताल पाली रेफर किया जाता है। इस अवसर पर निरीक्षण में जोराराम कारापाल जिला कारागृह पाली, डॉ. जसाराम चिकित्सक जेल डिस्पेंसरी पाली, जेल विजिटिंग लॉयर सुश्री वैशाली व्यास, श्री अल्ताफ हुसैन आदि उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment