हनुमानगढ़ी मंदिर में रामभक्तों को वितरित किया गया प्रसाद, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

SHARE:

अयोध्या में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को वरिष्ठ समाज सेवी अजय यादव द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

बड़ी देवकाली बाईपास स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में रामभक्तों को वितरित किया गया प्रसाद, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अयोध्या। संजय यादव अयोध्या रामनगरी अयोध्या में ज्येष्ठ मास के चौथे मंगल के पावन अवसर पर भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी देवकाली के वरिष्ठ समाजसेवी अजय यादव द्वारा एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या दर्शन को आए हजारों रामभक्तों को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन के संयोजक अजय यादव एवं दीपक यादव (राधे)ने बताया कि बड़े मंगल के शुभ दिन पर अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह भंडारा आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रामभक्तों की श्रद्धा और अयोध्या की परंपरागत भक्ति भावना को समर्पित है। भंडारे के सफल आयोजन में कई प्रमुख लोगों ने अपना सहयोग दिया,
जिनमें
जिस मौके पर दीपक यादव राधे राधे, विनोद यादव, शिवपूजन प्रधान, पूर्व प्रधान पवन यादव, (मुखिया जी)भानु यादव, सुमित सिंह, प्रदीप यादव समाजसेवी,सोनू, विक्की, प्रभात यादव,डॉ उदय राज, दिनेश, पंकज, रमेश यादव, शशि यादव, अरविंद देवराज, संजय यादव, सूरज यादव, ओमकार यादव, मनीष यादव,मुकेश यादव, संगम यादव, रजनीश सिंह कुट्टू,पवन यादव, आदर्श पांडे, राजेश यादव, रवि भांजे, निखिल, सुमित सिंह, आकाश यादव, शामिल रहे। भक्तों की भारी उपस्थिति के बीच भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजन स्थल पर भक्तों ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment