नगर आयुक्त द्वारा आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व जल भराव की समस्या के निराकरण हेतु प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

SHARE:

नगर आयुक्त द्वारा आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व जल भराव की समस्या के निराकरण हेतु प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

संजय यादव,अयोध्या।

जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त श्री जयेंन्द्र कुमार द्वारा शनिवार को निर्माण अनुभाग के अभियंताओं के साथ नगर क्षेत्र मे जलभराव के संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।इसमें जलभराव से निपटने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों मे समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की वर्षा ऋतु से पूर्व सुदृढ़करण के निर्देश दिए गए।
नगर क्षेत्र मे आगामी वर्षा ऋतु में संभावित जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार द्वारा दिनांक- 31\05\2025 को विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के अंतर्गत गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंझवा क्षेत्र , जनौरा तथा जलवानपुरा क्षेत्रों में संभावित जलभराव की स्थिति का आकलन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त महोदय द्वारा नाला-नालियों की नियमित सफाई, जलनिकासी मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यक तकनीकी उपायों की समयबद्ध पूर्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी संज्ञान में लिया गया।
इसके अतिरिक्त, नगर आयुक्त महोदय द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत गांधी पार्क में स्थापित सूर्य नमस्कार प्रतिमाओं, सिविल लाइन स्थित स्मार्ट वेंडिंग जोन एवं फूड स्ट्रीट कॉर्ट, तथा जेल के पीछे नव-निर्मित पार्किंग स्थल एवं साकेतपुरी मे स्थित पार्क का भी निरीक्षण किया गया। इन स्थलों पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा अधोसंरचनात्मक सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात संचालन व सौंदर्यीकरण की स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त कार्य स्मार्ट सिटी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं।
नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम अयोध्या नागरिकों को वर्षा ऋतु में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रतिबद्ध है।जिसके मद्देनज़र जलभराव के संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment