क्षेत्र में मौसमी बिमारियो का कहर तो दुसरी तरफ चिकित्सक सीट से मिले नदारत। नर्सिंग कर्मियों को लगाई फटकार।
नरेन्द्र सेठिया कपासन
उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सक सीट पर नही होने की शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका ने किया चिकित्सालय का औचक निरिक्षण नर्सिग कर्मियो पर निकाला गुस्सा।
आपको बता दे कि चिकित्सालय में चिकित्सक सीट पर नही होने की शिकायत मरीज के परीजनो ने उपखण्ड अधिकारी को की। जिस पर उपखण्ड अधिकारी उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहा कार्यरत 43 नर्सिग स्टॉप में 13 साप्ताहीक अवकाश व एक आकस्मिक अवकाश पर थे। वही चिकित्सालय में सेवारत एक भी चिकित्सक अपनी सीट पर नही था। जिसको लेकर उपखण्ड अधिकारी ने नर्सिग कर्मियो पर भडास निकालते हुए साप्ताहीत अवकाश पर गये सभी कार्मिको के उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित अंकित कर दी।
बताया गया कि डॉ आनन्द जेफ 24 मार्च से ही चिकित्साल में अपनी सेवाए देने के लिये नही आये। जबकि शेष चिकित्सा चिकित्सालय में मौजूद नहीं थे,
उपखण्ड अघिकारी की सूचना पर कार्यवाहक CMHO डॉ राकेश भटनागर कपासन पहुॅचे जहां उन्होने कार्मिको से चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। BCMO डॉ महेन्द्र शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बाईट- कार्यवाहक CMHO डॉ राकेश भटनागर
—
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





