जल स्वावलम्बन पखवाड़ा जल स्रोतों पर पूजन, जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का होगा आयोजन।

SHARE:

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून व गंगा दशमी के दिन होंगे विविध आयोजन।
मनाया जाएगा जल स्वावलम्बन पखवाड़ा जल स्रोतों पर पूजन, जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का होगा आयोजन।

योग दिवस का आयोजन 21 जून को।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने वी सी लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

पाली, 30 मई। जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर इस वर्ष गंगादशमी पर गंगादशमी की मान्यता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार इस अवसर को जल स्वावलम्बन पखवाड़़े के माध्यम से वर्षा जल के अधिक संग्रहण तथा जल स्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए व्यापक स्तर पर मनाने जा रही है।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने आज शुक्रवार को सूचना प्रौधोगिकी संचार विभाग के वीडीयो कान्फ्रेंसिग रूम में जिला मुख्यालय व जिले के सभी ब्लॉक के अधिकारियों की वीसी के जरिये बैठक ली और राज्य सरकार के निर्देशानुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशमी के दिन से 15 दिन तक चलने वाले जल संरक्षण के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों के सफल आयोजन के लिये सभी विभागों की भूमिका व दायित्वों के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही विश्व योग दिवस के आयोजन की भूमिका और रूपरेखा पर चर्चा कर सफल आयोजन के लिये निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिए कि जल स्वावलम्बन पखवाड़े में आयोजित होने वाली गतिविधियों में आमजन की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित हो तथा प्रत्येक गांव को इन गतिविधियों में जोड़ा जाएं ताकि यह एक जन आंदोलन का रूप ले सके।
————–

5 जून से 20 जून तक मनाया जाएगा जल स्वावलम्बन पखवाड़ा।

उन्होंने बताया कि 5 जून से 20 जून तक जल स्वावलम्बन पखवाड़़ा मनाया जाएगा। इस दौरान गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक ग्राम एवं शहर में समस्त विभागां द्वारा जल स्रोतों, नदियों, जल धाराओं एवं तालाबों पर पूजन कलश यात्रा, जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न जल संग्रहण संरचनाओं का लोकार्पण एवं नई संरचनाओं का शुभारम्भ भी किया जाएगा। नदियों, जल धाराओं एवं तालाबों पर पूजन, जल कलश यात्रा, जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान एवं अन्य कार्यक्रम। 6 जून 2025 निर्जला एकादशी पर कार्यक्रम। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, जल शक्ति अभियान-जन सहभागिता जन-भागीदारी, हरियालो राजस्थान एवं कर्म भूमि सें मातृ भूमि आदि अभियानों में जन भागीदारी पर विशेष बल देकर इन्हे जन आंदोलन की ओर अग्रसर करने पर बल दिया।
—————–

5 जून 2025 जिले के प्रस्तावित कार्यक्रम।

मियावंशकी वृक्षारोपण (गिरादडा, पंचायत समिति पाली) का निरीक्षण व वृक्षारोपण, जलग्रहण विभाग-गुन्दोज अमृत सरोवर का लोकार्पण, चारागाह में वृक्षारोपण कार्य का शुभारम्भ, फार्म पॉण्ड एवं अर्दन चेकडेम का लोकार्पण।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम श्रीशेला, ग्राम पंचायत धणी, पंचायत समिति बाली, कार्यक्रम स्थल पर जिला स्तरीय जल स्वावलम्बन कार्यक्रम का शुभारम्भ, जल पूजन, जल कलश यात्रा-राजीविका, श्रमदान व सर्फाइ कार्यक्रम व पौधा वितरण, कर्मभूमि से मातृ साथ ही भूमि अभियान के तहत निर्मित सरं चना का लोकार्पण। स्वच्छ भारत मिषन कार्यो का शुभारम्भ/लोकार्पण, ग्रामीण विकास एवं पचांयती राज विभाग – ग्राम पंचायत मुण्डारा में नर्सरी व चारागाह, विकास कार्य का निरीक्षण, जल ससांधन विभाग-ग्राम पंचायत सादडी में सादडी बांध नहर मरम्मत कार्य का लोकार्पण व नहर सफाई कार्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग- ग्राम पचांयत देसुरी में जल जीवन मिशन कार्यो का लोकार्पण, कृषि व उधान विभाग – विभागीय कार्य का लोकार्पण।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने इसके लिये सहभागिता’ की भावना के साथ जल स्वावलम्बन पखवाड़े में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जागरूकता के लिए वृहद् स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन को सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने इससे जुडे विभिन्न विभागों की भूमिका व कामों के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत भामाशाहों, प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से क्राउण्ड फण्डिंग द्वारा व कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी निधि के तहत रिचार्ज/जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल स्वावलम्बन पखवाड़े में पेयजल स्रोतों की सफाई मरम्मत, जल बचत हेतु जन जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
——————–

विभिन्न विभागों की भूमिका रहेगी जिनमे जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग।

ग्रामीण विकास विभाग,पंचायती राज विभाग,वन विभाग एवं पर्यावरण विभाग,जल संसाधन विभाग,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,स्वायत्त शासन विभाग,कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, सूचना एवं प्रौधोगिकी विभाग,उद्योग विभाग,राजीविका एवं महिला बाल विकास विभाग ,शिक्षा विभाग,भू-जल विभाग, आदि की भूमिका रहेगी।

———– ——- ——-

विश्व योग दिवस 21 जून को प्रोटोकॉल के साथ मनाया जायेगा, 11 वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर संभावित तीन लाख लोग योगाभ्यास करेगे।

जिला कलक्टर मंत्री ने बताया कि योगाभ्यास सामाजिक सरोकार के साथ-साथ आज के भागमभाग के युग में प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं तदुरस्त रखने के लिए अति आवश्यक है, इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए जिला आयुर्वेदिक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जो कि सभी विभागों से समन्वय कर 11वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की प्रमुख गतिविधिया एवं अपेक्षित कार्यवाही करेगे।
. आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित योगा प्रोटोकॉल के अनुरूप 21 जुन 2025 को सामुहिक रूप से योगाभ्यास प्रातः 07ः00 बजे से 08ः00 बजे तक करेंगे।
. जिला ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त आर्युश्मान आरोग्य मन्दिर पर जिले द्वारा चिन्हित प्रमुख धार्मिक एवं पयर्टक स्थल पर विशेष आयोजन
कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि तथा पुरुस्कृत/उतकृष्ठ खिलाडियों, लोक कलाकारों की सहभागिता होगी।विभिन्न विभागों तथा स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, युवा एवं खेल, समुचित सहयोग करेगे।
जिले में एक समय सर्वाधिक स्थान एवं सहभागिता के साथ योगाभ्यास करवाया जाएगा।
जिले में विभाग द्वारा योग दिवस के कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं को दिनांक 21.05.2025 को सम्मानित भी किया जाएगा। योग दिवस पर सभी राजकीय एवं गेर राजकीय अधिकारी/कर्मचारी भाग लेगे। ब्लॉक स्तर पर योग दिवस की मॉनिटरिंग उपखण्ड अधिकारी एवं ग्राम स्तर पर ब्लॉक विकास अधिकारी मोनिटरिंग करेगे एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा विभाग के पीईईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक/ शिक्षिका अन्य कार्मिक जिला स्तर पर योग अभ्यास में भाग लेने के लिए अपनी उपस्थिति के लिए उस समय अपनी सेल्फी लेगें उसके आधार पर उन्हें उपस्थित माना जाएगा। उनके आधार पर ही उसकी उपस्थिति जिला स्तर कार्यक्रम के योग अभ्यास की सेल्फी बताने पर उपस्थिति प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

ये रहे मौजूद।

आयोजित वीसी में अति जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिलिग अश्विनी के. पंवार, ), प्रशिक्षु आई ए एस बिरजू लाल, अतिरिक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी महेंद्र मेहता , उपखण्ड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, संयुक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ बजरंगलाल शर्मा, एवं डाक्टर शिव कुमार शर्मा, एवं जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व पाली जिले के ब्लाक लेवल एसडीओ , तहसीलदार , विकास अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment