रामनगरी की गरिमा पर सवाल: लता मंगेशकर चौक पर अश्लील डांस, पुलिस मूकदर्शक
संजय यादव अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या के प्रतिष्ठित लता मंगेशकर चौक पर इन दिनों रीलबाजों का बोलबाला है। यह चौक, जो कभी अपनी भव्यता और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता था, अब सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मनोरंजन का केंद्र बन गया है। हाल ही में एक महिला द्वारा किए गए उत्तेजक और अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर शहर की गरिमा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।नयाघाट चौकी के ठीक सामने बनाए जा रहे इन वीडियो में कई बार मर्यादा की सीमाएं लांघी जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां वीडियो शूट किए जाते हैं, वहीं पास में पुलिस पिकेट भी मौजूद रहती है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की मूकदर्शक भूमिका ने रीलबाजों के हौसले बढ़ा दिए हैं।लता मंगेशकर चौक वही स्थान है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सेल्फी ली है और अयोध्या की खूबसूरती की सराहना की थी। यह चौक अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है, लेकिन अब यही चौक अभद्रता का अड्डा बनता जा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





