बायोसा माता की चौखट पर शीश नवाकर मांगी खुशहाली।

SHARE:

एक शाम बायोसा के नाम भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु।

देसूरी,पाली

देसूरी कस्बे के तेजलाव क्षेत्र में एक शाम बायोसा माताजी के नाम विशाल भजन संध्या में कलाकारों द्वारा भक्ति मय सुंदर भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्थान के नामी कलाकारों ने भजन रचना व देवी देवताओं के स्वांग रचकर दी गई प्रस्तुतियों से श्रोता भाव विभोर हो गए। मंडोरा परिवार द्वारा सभी भोजन प्रसादी का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।  इस दौरान मंदिर क्षेत्र को भव्य लाइट डेकोरेशन,टेंट,गेट इत्यादि से सुशोभित किया। माता की प्रतिमा को भव्य अंगी से सुशोभित किया जिसके दर्शनार्थ के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment