हर तहसील में जार का विस्तार होगा, पत्रकारों की आवाज बनेगा जार संगठन: रविन्द्र सोन
पाली।
जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) पाली की के सूरजपोल स्थित कार्यालय स्वर्ण प्लाजा में जार प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी के निर्देशन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओम चतुर्वेदी के सानिध्य में पाली जिला की प्रथम बैठक जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोनी की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें पाली जिला कार्यकारणी के पदाधिकरी एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक मे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओम चतुर्वेदी ने कहा की पत्रकारो के हितो मे सरकार को सुरक्षा कानून लागु करवाने के लिए सरकार को अवगत किया जायेगा।
जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोनी ने बताया की यह प्रथम बैठक में सभी सदस्यों से जार के विस्तार और आगामी दिनों में पाली जार के कार्यक्रमों को करने बारे में चर्चा करने की गई हैं। सोनी ने कहा कि आगामी दिनों में पाली जिले के सभी तहसीलों के पत्रकार साथियों को साथ लेकर पाली जिले की हर तहसील स्तर पर जार का विस्तार किया जायेगा और पत्रकारों के हितों में काम किया जायेगा। बैठक में जिला महासचिव लक्ष्मण पारंगी ने बताया कि विस्तार के बाद सभी सदस्यों की जिला स्तर की बैठक रखी जायेगी जिसमें आगामी 6 माह के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी। जिला सचिव मुकेश राजा ने कहा पाली जार संगठन पत्रकारों के लिए तो कार्य करेगा, साथ ही कई सामाजिक कार्य में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
इस मोके पर कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, कार्यकारणी सदस्य मुकेश सोनी, दिनेश शर्मा, गोपाल भाटी, धर्मेंद्र वैष्णव, यासीन मोहमद, मुकेश सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





