टिटिहरी ने दिए ऊंचाई पर अंडे,जानकारों ने लगाया अतिवृष्टि का अनुमान।
देसूरी,पाली
देसूरी कस्बे चौधरा माता मंदिर क्षेत्र के एक कृषि कुएं को पांच फीट की चार दिवारी की ऊंचाई पर तीन टिटिहरी ने चार चार अंडे दिए। जानकार लोगों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ कि टिटिहरी ने इतनी ऊंचाई पर अंडे दिए हैं। वरना यह टिटिहरी पक्षी हमेशा नीचे धरतीपर ही अंडे देती है। ऊंचाई पर अंडा देना वो भी तीन अलग अलग टिटिहरी ने तीन जगहों पर वो भी पांच फीट की अधिक ऊंचाई पर अंडे देना पृथ्वी को पानी भर देने का जानकार किसानों ने अनुमान लगाया है जिसे अतिवृष्टि कहा जाता है।वह यह अनुमान कितना सत्य है यह तो आने वाले।मानसून से ही पता चल पाएगा। लेकिन जानकार किसानों के इस अनुमान ने आम लोगों को अतिवृष्टि सचेत करने के संकेत दे दिए है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 1,018





