मानसून पूर्व तैयारी,हीटवेव,मौसमी बीमारियों एवं आपदा राहत तैयारीयों का फीडबैक लेकर,समुचित प्रबन्ध करने के दिये निर्देश।

SHARE:

जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री खर्रा ने ली बैठक।

मानसून पूर्व तैयारी , हीटवेव , मौसमी बीमारियों एवं आपदा राहत तैयारीयों का फीडबैक लेकर , समुचित प्रबन्ध करने के दिये निर्देश।

पाली ।

जिले के प्रभारी व स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने आज शनिवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्री मानसून तेयारी, हीटवेव, मौसमी बीमारियां, बाढ बचाव व आपदा राहत तैयारियों का फीडबैक लेकर समुचित प्रबन्ध करने के आवश्यक निर्देश दिये ।साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं कार्या की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में प्रभारी मंत्री खर्रा ने वर्तमान परिदृश्य में प्री मानसून तैयारियो में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रही तैयारियों में विभिन्न विभागों जिनमें पानी बिजली सार्वजनिक निर्माण व अन्य विभागों की तैयारीयो की जानकारी ली जिनमें यदि बाढ या अतिवृष्टि हो तों उसके लियें मड पम्प की व्यवस्था, नाली नालियों की साफ सफाई, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पूरे जिले के एक्शन प्लान की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिये समुचित प्रबन्ध जिनमें चिकित्सा, पानी, बिजली आदि के लिये निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने गर्मी के मौसम में चिकित्सालयों में वाटर कूलर , कूलर ,एसी आदि व चिकित्सा व्यवस्था के बारे में निर्देश दिये। साथ ही बांगड चिकित्सालय में चल रहे सीवरेज कार्य के बारे में व वहां उपलब्ध संसाधनों ,समस्याओं आदि के बारे में जानकारी व सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।

इसके साथ ही उन्होंने जल संसाधन विभाग जवाई डैम ,पीएचईडी से पेयजल आपूर्ति ,सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्या की प्रगति व बकाया कार्य, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, रसद विभाग के गिव अप अभियान, उधोग विभाग में राईजिंग राजस्थान की प्रगति बकाया काम व वर्तमान स्थिति व विश्वकर्मा योजना प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिये। बिजली विभाग की विधुत आपूर्ति विभिन्न प्रकार के विधुत कनेक्शन आदि, यूआईटी, नगर निगम के कामों, सम्पर्क पोर्टल, सीएम जनसुनवाई, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग वैरीफिकेशन , पीएम आवास योजना , माईनिग, मुख्यमंत्री जनआवास योजना व अन्य विभागों के कार्या की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के कामों की जानकारी दी। जिला कलक्टर मंत्री ने बताया कि आने वाले मानसून में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जायेगा। साथ ही जिला कलक्टर ने पौधारोपण की तैयारी, उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के बारे में वर्तमान स्थिति के बारे में, स्वामित्व योजना, विभाग विधुत कनेक्शन विभिन्न प्रकार के व प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी ली, साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग क्षतिग्रस्त सडकों व पुलिया की मरम्मत के बारे में पीएचईडी विभाग की योजनाअें जल जीवन मिशन , बांधों के बारे में अन्य कामों के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर बैठक में बैठक में पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त कलक्टर डॉ बजरंग सिंह , एडीएम (सीलिंग) अश्विनी पंवार , जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी यूआईटी सचिव डॉ.पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज , सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

——-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment