देसूरी पुलिस ने पकड़ा 80 किलो डोडा पोस्त,स्विफ्ट डिजायर से तस्करी कर रहे बाड़मेर के युवक को किया अरेस्ट।

SHARE:

देसूरी पुलिस ने पकड़ा 80 किलो डोडा पोस्त,स्विफ्ट डिजायर से तस्करी कर रहे बाड़मेर के युवक को किया गिरफ्तार

देसूरी,पाली।

देसूरी पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल-02 के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हरिओम आश्रम देसुरी हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 80.970 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।

देसूरी थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हरिओम आश्रम देसूरी सड़क मार्ग पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान चारभुजा राजसमंद की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार का चालक पुलिस को देखकर वापस चारभुजा की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा और तलाशी में 4 कट्टों में 80 किलो 970 ग्राम डोडा पोस्त मिला।

पुलिस ने कार के चालक बंशीलाल (24) को गिरफ्तार किया है। वह बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के भूरटीया का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देसूरी पुलिस ने पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई की है। 4-5 मई को एक फॉर्च्यूनर से 320 किलोग्राम और 16-17 मई को विटारा ब्रेजा से 217.960 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हरिसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन्होंने की कार्रवाही
देसूरी थानाधिकारी हरिसिंह, हेड कांस्टेबल परविंदर सिंह, कॉस्टेबल रामचंद्र,रामचंद्र, नेतराम,धर्मेंद्र कुमार, बंशीलाल,जगदीश,श्रवण कुमार व 112 चालक हिम्मतराम शामिल थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment