अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।
गलत इंजेक्शन से मरीज की मृत्यु होना बता पांच लाख रुपये की मांग की।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

क्लिनिक संचालक के हाथों गलत इंजेक्शन से मरीज की मृत्यु होना बता अपहरण कर पत्नी से पांच लाख रुपये की मांग करने की घटना का खुलासा करते हुए गंगरार थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं अपहृत को तलाश लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रार्थिया चन्देरिया निवासी मीता मण्डल पत्नि राकेश मण्डल ने चन्देरिया थाने पर रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके पति का बोरदा मे क्लिनिक है, जो 21 अप्रैल को हमेशा की तरह क्लिनिक पर बोरदा गये थे। रात करीब 01.00 ए.एम पर उसके पति के मोबाईल नम्बर से वाईस कॉल आया तथा बताया कि उससे गलत इंजेक्शन लग गया है, जिससे मरीज की मृत्यु हों गयी है और वो लोग पांच लाख रूपयो की मांग कर रहे है। बार-बार वाईस कॉल कर पांच लाख रूपयो की मांग कर उसके पति का किसी ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया है। महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अपहृत राकेश मण्डल की तलाश कर कर दस्तयाब किया गया तथा घटना के दौरान आयी चोटो का मेडिकल कराया गया।

इस प्रकार हुआ घटना का खुलासा-

उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभूलाल कुमावत के निर्देशन में थानाधिकारी गंगरार डी. पी. दाधिच पु.नि. के द्वारा एक विशष टीम का गठन किया गया। अज्ञात आरोपियों की सरगहमी से तलाश की गयी। सोमवार को संदिग्ध मुकेश पुत्र कमला उर्फ कमलेश जी गुर्जर उम्र 23 साल पेशा मजदूरी निवासी बोरदा थाना गंगरार जिला चित्तौड़गढ, रोहित ओढ पुत्र सुरेश ओढ उम्र 20 साल पेशा मजदूरी निवासी रिठोला हाल हाउसिंग बोर्ड थाना सदर चित्तौड़गढ़ जिला चित्तौड़गढ़, भावेश बारेठ पुत्र बाबूलाल बारेठ उम्र 20 साल पेशा मजदूरी निवासी मीणों का कंथारिया थाना शम्भुपूरा जिला चित्तौड़गढ, अर्जुन गिरी भारती पुत्र छगनगिरी भारती गोस्वामी उम्र 25 साल पेशा मजदूरी निवासी कचूमरा थाना निकुम्भ जिला चित्तौड़गढ एवं भैरूसिह पुत्र नारायणसिह राजपूत उम्र 25 साल निवासी बनाकियां कलां थाना कपासन जिला चित्तौडगढ़ की तलाश कर मामले में गिरफ्तार किये गये। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

वारदात का तरीका

आरोपी मुकेश गुर्जर जो राकेश मण्डल के क्लिनिक पर बैठना उठना रखता था व मुकेश को राकेश मण्डल की आमदनी की जानकारी थी। राकेश मण्डल ने चन्देरिया मे अच्छा मकान बना लिया, जिससे मुकेश गुर्जर को मन मे भ्रांति आयी कि राकेश मण्डल के पास मे काफी पैसे है, तो टीम बनाकर अपकरण कर लेते है तो अपने को मुंह मांगी रकमे/ रूपये मिल जायेगे, जिससे शौक मौज करेगे व गाड़ी खरीद लेंगे। मुकेश ने अपने साथीयो से सम्पर्क कर सुनियोजित तरीके से राकेश मण्डल की रेकी की तथा रात के समय सुनसान जगह पर बिना नम्बरी स्कार्पियो कार को आड़े लगा रोक कर राकेश मण्डल को उठाकर कार में डालकर आंखो पर प‌ट्टी बांधकर मारपीट कर पैर तौड़ दिया। आरोपियों द्वारा राकेश मण्डल के ही फोन से ही उसकी पत्नि के फोन पर वाईस कॉल करवाकर फिरौती के पांच लाख रूपयों की मांग की गई तथा रूपये नही देने पर राकेश मण्डल की मोटरसाईकिल व मोबाईल लेकर राकेश मण्डल को सुनसान जगह पर पटक कर चले जाना। आरोपियों द्वारा अपनी शौक मौज करने के लिए घटना कारित की है।

कार्यवाही में शामिल टीमः-

थानाधिकारी गंगरार डी. पी. दाधिच पु.नि. व थाना गंगरार से एएसआई शैतानसिह, कांनि. रोहिताश्व, कुंजीलाल, राजेश, नन्दलाल, साईबर सैल के हैड कांनि राजकुमार व कांनि. राजेश।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment