रत्न सिहासन मंदिर के प्रांगण में ज़रूरतमंद लोगों को वस्त्र के साथ मिष्ठान का हुआ वितरण। 

SHARE:

श्री राघव परोपकार मिशन ट्रस्ट द्वारा लगाया गया सहायता शिविर।

रत्न सिहासन मंदिर के प्रांगण में ज़रूरतमंद लोगों को वस्त्र के साथ मिष्ठान का हुआ वितरण।

संजय यादव,अयोध्या

श्री राघव परोपकार मिशन द्वारा अयोध्या के रत्न सिहासन मंदिर के प्रांगण में सहायता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में करीब तीन सौ लोगों में उपहार स्वरूप कपड़ों का और मिष्ठान के साथ दक्षिणा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रत्न सिहासन मंदिर के महंत स्वामी अरुण दास जी महराज द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री राघव परोपकार मिशन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य राजीव गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट का संबध गीता कुटीर हरिद्वार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ये भी बताया कि ट्रस्ट द्वारा जल्द ही अयोध्या धाम में एक अपना स्थान अलग बनाया जाएगा और जो भी कार्यक्रम होंगे उनके अपने निजी स्थान पर ही किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में महिलाओ को साड़ियां तो पुरुषो को धोती कुर्ता के कपड़े वितरित किये गए। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य राजीव गुप्ता ने ये भी बताया कि उनके ट्रस्ट द्वारा हर छ माह पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और गरीब तबके के लोगों की सहायता इसी तरह के शिविर के माध्यम से किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से ममता गुप्ता, सुभाष यादव,
डॉ. छत्रपाल जी, जिला गो सयोजक मुरादाबाद डॉक्टर जयप्रकाश जी, चंद्रपाल पाल जी सह विभाग कार्यवाह मुरादाबाद आरएसएस, जिला कार्यवाह मुरादाबाद रामकिशोर जी, सोमपाल , नवीन अग्रवाल राकेश सिन्हा, लवलेश सिन्हा

बब्लू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment