कार से अवैध 40 किलोग्राम अफीम डोडा पोस्त बरामद,तस्कर फरार,पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़
बिजयपुर थाना पुलिस ने रात्रि को गश्त के दौरान एक कार से 40 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। तस्करों की कार मोड़ पर दीवार से टकराने से तस्कर कार छोडकर भागे।
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ़ शिव प्रकाश के सुपरविजन में थानाधिकारी बिजयपुर प्रभुसिंह चुण्डावत व पुलिस जाप्ता एएसआई प्रेमगिरी, कानि जोगेन्द्र सिंह, राजूराम, रणजीत सिंह व राजेन्द्र सिंह द्वारा शनिवार मध्यरात्री गश्त के दौरान उदपुरा से धराणा हो गढवाडा की तरफ जा रहे थे। जिन्हे धराणा गांव के बाहर मोड़ पर एक स्वीफट कार रोड़ से नीचे दीवार से टकराई हुई दिखी। संदेह होने पर थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा कार को चैक किया गया तो कार में सीटों के बीच व डिग्गी में तीन कट्टों में 40 किलोग्राम अफीम डोडाचुरा मिला।
संभवतः पुलिस के गश्त के दौरान तस्करों की कार मोड़ पर दीवार से टकराने से तस्कर कार छोडकर भागे। थानां बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्व कर तस्करों की तलाश की जा रही हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





